5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान,पहले टेस्ट में रहाणे करेंगे कप्तानी

न्यूजीलैंड और भारत के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। पहले टेस्ट में कप्तानी अंजिक्या रहाणे करेंगे। रोहित शर्मा को दोनों टेस्ट मैचों से आराम दिया गया है| चेतेश्वर पुजारा उप कप्तान की भूमिका में होंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Paritosh Shahi

Nov 12, 2021

rahane.jpg

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 25 नवंबर से कानपुर में खेला जाना है। इस मैच में भारत की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे| भारत के ओपनर रोहित शर्मा को दोनों टेस्ट मैचों से आराम दिया गया है। पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के लिए सभी फॉर्मेट खेल रहे धाकड़ बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत को और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दोनों टेस्ट मैचों से आराम दिया गया है।विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर रिद्धिमान साहा को चुना गया है |जबकि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के तरफ से खेलने वाले केएस भरत को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर जगह मिली है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया-अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा, केएस भरत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

जबकि दूसरा टेस्ट मैच 3 दिसंबर से मुंबई में खेला जाएगा इस मैच की कप्तानी विराट कोहली करेंगे यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा है भारत को दोनों टेस्ट खेलने से पहले 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 3 वर्षों का T20 इंटरनेशनल सीरीज खेलना है। विराट कोहली पहले ही T20 इंटरनेशनल की कप्तानी छोड़ चुके हैं उनके जगह रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है।