
नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्ता के बीच अगले महीने खेले जाने टेस्ट मैच के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति की बेंगलोर में आयोजित एक बैठक में टीम का चयन किया गया है। नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा आजिंक्य रहाणे की दो गई हैं। वहीं विकेट कीपर के रूप में रिद्धिमान साहा को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच यह टेस्ट मैच 14 जून से बेंगलोर में खेला जाएगा। इसके साथ-साथ भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले दो टी-20 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।
आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन का फायदा-
घोषित टीम में आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को बड़ा फायदा मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 10 मैचों से 13 विकेट चटकाने वाले सिद्धार्थ कौल को आयरलैंड के लिए चुनी गई टी-20 टीम में शामिल किया गया है।
अफगानिस्तान के लिए ऐतिहासिक होगा मैच-
यह मैच अफगानिस्तान के लिए काफी अहम होगा। यह अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मुकाबला होगा। इस मैच के साथ ही भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के बाद अफगानिस्तान की टीम टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली एशिया की पांचवीं टीम होगी। बता दें कि पिछले कुछ ही दिनों में अफगानिस्तान के क्रिकेटरों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा नाम कमाया है। जिसे देखते हुए आईसीसी ने उन्हें टेस्ट खेलने का दर्जा दिया था।
देखें अफगान टेस्ट के लिए घोषित भारतीय टीम-
आजिंक्य रहाणे (कप्तान), शिखर धवन , मुरली विजय , लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा , करुण नायर, रिद्धिमान साहा, आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मो. शमी, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा
भारत-आयरलैंड T-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम-
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना , मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव
Published on:
8 May 2018, 6:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.