29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिताली की कप्तानी पारी, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया

पॉचेफस्ट्रम के सेनवेस पार्क पर खेले गए पहले टी-20 मैच में भारतीय महिलाओं ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 13 Feb 2018, 8:43 PM IST

Indian women team beat south Africa by 7 wickets in 1st t20 match

पॉचेफस्ट्रम। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय महिलाओं ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया। मंगलवार को पाचेफस्ट्रम के सेनवेस पार्क पर खेले गए इस टी-20 मैच में टॉस जीत कर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अनुजा पाटिल की शनदार गेंदबाजी के बदौलत भारतीय महिलाओं ने दक्षिण अफ्रीका को 164 रनों के मामूली स्कोर पर रोक दिया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका द्वारा रखे गए 165 रनों के लक्ष्य को कप्तान मिताली राज के नाबाद 54 रनों की पारी के दम पर 18.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त हासिल की।

मंधाना का धमाका
भारत के लिए इस लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल नहीं रहा क्योंकि हरमनप्रीत कौर (0) के अलावा मेहमान टीम के सभी बल्लेबाजों ने बल्ले से अपना योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए कप्तान के साथ 47 रनों की साझेदारी की। मंधाना ने आतिशी अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 28 रन बनाए। मंधाना को डेनियल्स ने अपना शिकार बनाया। अगली ही गेंद पर हरमनप्रीत रन आउट हो गईं।

मितली की कप्तानी पारी
लेकिन कप्तान ने टीम को बिखरने नहीं दिया और जेमीमाह रोड्रिग्वेज के साथ मिलकर टीम को जीत की तरफ आगे बढ़ाया। रोड्रिग्वेज 37 रन बना कर 116 के कुल स्कोर पर आउट हुई। रोड्रिग्वेज के अलावा वेदा कृष्णामूर्ति ने भी नाबाद 37 रनों की पारी खेली ने कप्तान के साथ मिलकर भारत की जीत दिलाई। मिताली ने अपनी नाबाद पारी में 48 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक सिक्स लगाया।

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी
इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका को भारतीय गेंदबाजों ने बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। मेजबान टीम के लिए डेन वान निएर्केक ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। उन्होंने लिजेली ली (19) के साथ पहले विकेट के लिए 26 रन जोड़े। शिखा पांडे ने ली को आउट किया। सुने लुस ने 18 रनों का योगदान दिया। मिग्नोन डु प्रीज ने 31 रनों की पारी खेली। नाडिने डे क्लार्क ने 23 और चोले ट्रयोन ने 32 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए मेजबान टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग