2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 साल बाद आज जीत की तलाश में भारत, डराने वाले हैं कंगारू टीम के आंकड़े

INDW vs AUSW 3rd ODI: भारतीय महिला टीम आज 16 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम ने इससे पहले 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इस मैच से पहले जानते हैं वनडे में दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है?

2 min read
Google source verification
indw_vs_ausw.jpg

INDW vs AUSW 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र टेस्ट मैच में हराने के बाद सबको लग रहा था कि भारतीय महिला टीम इस बार वनडे सीरीज में भी कमाल करेगी, लेकिन ऐसा हो न सका। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी है। अब भारतीय टीम की नजर तीसरे और आखिरी वनडे को जीतकर सम्मान बचाने पर होगी। लेकिन, भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। टीम इंडिया ने आखिरी बार ऑस्‍ट्रेलिया टीम को 16 साल पहले यानी 2007 में हराया था। भारतीय टीम आज इस क्रम को तोड़ने के इरादे से उतरेगी। इस मैच से पहले जानते हैं वनडे में दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है?


भारतीय महिला टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों देशों के बीच कुल 52 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने सिर्फ 10 मुकाबले जीते हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 42 मैच में जीत दर्ज की है। वहीं, टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की सरजमीं पर 23 वनडे मैच खेली है और सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी है। जबकि 19 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

भारतीय महिला टीम

यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हरलीन देयोल, श्रेयंका पाटिल, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर सिंह, शेफाली वर्मा, सायका इशाक, तितास साधु, मन्नत कश्यप।

यह भी पढ़ें : डेविड वॉर्नर विदाई टेस्ट से पहले हुए भावुक, बचपन के दोस्त ख्वाजा बोले- थोड़ा भी नहीं बदला

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम

फीबी लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिस पेरी, बेथ मूनी, तहलिया मैकग्रा, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, एलाना किंग, किम गर्थ, डार्सी ब्राउन, मेगन शट्ट, जेस जोनासेन, हीथर ग्राहम।

यह भी पढ़ें :भारत छोड़ ऑस्ट्रेलिया पहुंचा ये खिलाड़ी, अब बिग बैश लीग में मचा रहा धमाल

Story Loader