6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

INDW vs ENGW U-19 Women’s T20 World Cup Semi-final Live Streaming: सेमीफाइनल में अजेय भारत के सामने इंग्लैंड, जानें कब और कहां खेला जाएगा ये मैच

INDW vs ENGW U-19 Women's T20 World Cup 2025 Semi-final: भारत अब तक टूर्नामेंट अजेय है और अब सेमीफाइनल में उसके सामने इंग्लैंड की टीम होगी।

2 min read
Google source verification

INDW vs ENGW U-19 Women's T20 World Cup Semi-final: गत चैंपियन भारत ICC अंडर-19 महिला T20 विश्वकप 2025 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। भारत ने सुपर सिक्स में बांग्लादेश और स्कॉटलैंड को शिकस्त देकर जहां सेमीफाइनल में जगह बनाई वहीं, इंग्लैंड ने नाइजीरिया और न्यूजीलैंड को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। टूर्नामेंट में अब तक अजेय भारतीय महिला टी-20 टीम की कमान निकी प्रसाद के हाथों में है, वहीं इंग्लैंड टीम का नेतृत्व अबी नोरग्रोव कर रही हैं।

ICC U-19 महिला T20 विश्व कप में प्रदर्शन

ICC U-19 महिला T20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डालें तो दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने अब तक कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 11 में जीत और एक मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। वहीं, इंग्लैंड ने अब तक कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें 9 में जीत और एक मुकाबले में हार मिली है, जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘हार्दिक पंड्या की वजह से टीम इंडिया राजकोट में हारी’, स्टार ऑलराउंडर पर बरसा पूर्व विकेटकीपर

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 महिला T20 विश्व कप का सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 महिला T20 विश्व कप का सेमीफाइनल मलेशिया में कुआलालंपुर के बायुमास ओवल में खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 महिला T20 विश्व कप का सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 महिला T20 विश्व कप का सेमीफाइनल 31 जनवरी 2025 को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 महिला T20 विश्व कप का सेमीफाइनल भारत में टीवी पर कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 महिला T20 विश्व कप का सेमीफाइनल भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 महिला T20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 महिला T20 विश्व कप सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉट स्टार के ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ICC Rankings: इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का इनाम, इस भारतीय क्रिकेटर ने लगाई लंबी छलांग

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

इंग्लैंड अंडर-19 महिला टी20 विश्वकप- अबी नोरग्रोव (कप्तान), फोबे ब्रेट, ओलिविया ब्रिंसडेन, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, ट्रुडी जॉनसन, केटी जोन्स, चार्लोट लैम्बर्ट, ईव ओ'नील, डेविना पेरिन, जेमिमा स्पेंस, चार्लोट स्टब्स, अमुरुथा सुरेनकुमार, प्रिशा थानावाला, एरिन थॉमस, ग्रेस थॉम्पसन।

भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम- निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके, जी त्रिशा, कमालिनी जी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस।