
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में शनिवार को बॉलीवुड की हिट जोड़ी वीर और जारा की टीमें आमने-सामने होगी। शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना डिंपल गर्ल प्रीती जिंटा की टीम से होगा। अंकतालिका में शीर्ष पर कायम कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर क्रिस गेल को रोकने के इरादे से उतरेगी। बॉलीवुड के तड़के के साथ-साथ इस मैच में चौको-छक्को की बारिश भी देखने को मिल सकती है। कारण कि एक औऱ क्रिस गेल और लोकेश राहुल हैं। दूसरी ओर आंद्रे रसेल औऱ सुनील नरेन। ये वो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस सीजन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दर्शकों का भरपुर मनोरंजन किया है।
कोलकाता ने पिछले मुकाबले में राजस्थान रायल्स को सात विकेट से हराया था। कोलकाता के लिए नीतीश राणा गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कुलदीप यादव और पीयूष चावला गेंद से अच्छा काम कर रहे हैं। राणा ने पांच मैचों में अब तक 162 रन बनाने के अलावा चार विकेट भी लिए हैं। कोलकाता की चिंता क्रिस लिन के फार्म में न लौटने की है।
पंजाब के लिए गेल का फार्म में लौटना राहत की बात है। गेल गुरुवार को हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों पर 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलकर पंजाब को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। गेल ने पिछले मैच में भी अर्धशतक बनाया था। इसके अलावा एरॉन फिंचय, लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल और युवराज सिंह से भी टीम का काफी उम्मीदें हैं। पंजाब के लिए गेंदबाजी थोंड़ा चिंता का विषय र्है। तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने पिछले मैच में भी काफी रन लुटाए थे लेकिन अब उन्हें कोलकाता के खिलाफ इस पर अंकुश लगाना होगा।
पंजाब और कोलकाता की टीमें अब तक 21 बार आमने-सामने आ चुकी है। जिसमें वीर (शाहरुख खान) की टीम ने जारा(प्रीति जिंटा) की टीम को 14 बार हराया है। जबकि सात बार प्रिति की टीम केकेआर को मात देने में सफल हुई है। यह मैच कल शाम चार बजे से खेला जाएगा।
टीमें (सम्भावित):
पंजाब- रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), अक्षर पटेल, युवराज सिंह, करूण नायर, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, डेविड मिलर, एरॉन फिंच, मार्कस स्टोयनिस, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मनोज तिवारी,मोहित शर्मा,मुजीब जदरान, बरिनन्दर शरण, एंड्र टाई, अक्षदीप नाथ , प्रदीप साहू, मयंक डागर, मंजूर दार।
कोलकाता- दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसैल, क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नितीश राणा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, मिशेल जॉनसन, शुभमन गिल, विनय कुमार, रिंकू सिंह, कैमरून डेलपोर्ट, जेवन सीयरलेस, अपूर्व वानखेड़े, इशांक जग्गी, टॉम कुरैन।
Published on:
20 Apr 2018 09:33 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
