8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2018: CSK के लिए अच्छी खबर, पुणे में जम सकता है रैना-धोनी का रंग

IPL 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज पुणे में मुकाबला है, ऐसे में सुरेश रैना की टीम में वापसी हो सकती है।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Apr 20, 2018

SURESH RAINA MAY RETURN IN CSK'S SIDE FOR MATCH AGAINST RAJASTHAN ROYALS

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में आज 20 अप्रैल को महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स(CSK) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स(RR) से एमसीए स्टेडियम, पुणे में होना है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हार कर आई हैं और इस मैच में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में जीत की लय वापस पाना चाहेंगी। चेन्नई की टीम में उनके चोटिल खिलाड़ी सुरेश रैना की वापसी हो सकती है। साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर जो संशय के बादल मडरा रहे थे उसको भी CSK ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो जारी कर कुछ हद तक दूर किया है। पिछले मैच में चेन्नई को रैना की कमी खली थी और उनको किंग्स एलेवेन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।


रैना की हो सकती है टीम में वापसी
CSK ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजस्थान के खिलाफ मैच में सुरेश रैना टीम में वापसी करेंगे। रैना के साथ धोनी के खेलने पर भी संशय था लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर में दोनों ही खिलाड़ी प्रैक्टिस करते दिख रहें हैं। साथ ही एक और फोटो रैना की है जिसमे वो प्रैक्टिस के बाद मैदान पर बैठे हुए दिख रहें हैं। यह दोनों ही तस्वीरें इस बात की ओर इशारा करती हैं की रैना और धोनी आज राजस्थान के खिलाफ खेल सकते हैं। किंग्स एलेवेन पंजाब के खिलाफ मैच में धोनी की पीठ में दर्द उठा था जिसके बाद से उनके अगले मैच में खेलने पर संशय था।

CSK के नए घर पुणे में आज पहला मैच
राजनैतिक कारणों से अपना घरेलू मैदान स्थानांतरित किए जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में जीत से नए घर का स्वागत करना चाहेगी। चेन्नई को अपने पिछले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों चार रन से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि राजस्थान को भी अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों सात विकेट से मात खानी पड़ी थी। दोनों टीमें दो-दो साल के प्रतिबंध के बाद लीग के 11वें संस्करण में लौटी हैं और इस सीजन में पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने फंस के लिए स्पेशल ट्रेन का इंतजाम किया है जिससे उनके प्रशंसक चेन्नई से पुणे पहुंच सकें। ये ट्रेन पुणे पहुंच चुकी है।

दो साल बाद वापसी कर रहीं हैं दोनों टीमें
लीग का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान इस संस्करण में चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक लेकर पाचवें नंबर पर है। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई के भी तीन मैचों में दो जीत से इतने ही अंक हैं और वह तालिका में चौथे नंबर पर है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में राजस्थान को पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले मैच में नौ विकेट से पीटा था। इसके बाद टीम ने दिल्ली डेयरडेविल्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ लगातार दो मैच जीते। दो बार की चैंपियन चेन्नई ने शुरूआती दोनों मैच जीते हैं और तीसरे मैच में उसे पंजाब ने चार से पराजित किया है। चेन्नई चाहेगी कि वह पंजाब को मात देकर जीत से नए घर का स्वागत करे।