नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण की जब नीलामी जारी थी, तब वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। दो बार अनसोल्ड रहने के बाद अंतत: सहवाग की सलाह पर किंग्स इलेवन पंजाब ने गेल को 2 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। अब गेल के मौजूदा फॉर्म को देखकर बाकी की सभी टीमों को यह मलाल हो रहा है कि आखिर क्यों उन्होंने गेल पर भरोसा नहीं दिखाया? इस सीजन में गेल ने अभी तक मात्र दो मैच खेला है। इन दोनों मैचों में उन्होंने एक शतक जबकि एक अर्धशतक लगाते हुए पंजाब को जीत दिलाई है। गेल ने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ जश्न मनाने के तरीके में कुछ नयापन लाया है। आईए जानते है इसके बारें में ...