4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018: ‘मैच के हीरो’ राशिद ने अपने देशवासियों के दर्द पर लगाया मरहम, किया यह बड़ा काम

अफगानिस्तान में क्रिकेट मैच के दौरान हुए बम धमाकों में 8 लोग मारे गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 26 May 2018, 11:11 AM IST

RASHID KHAN

IPL 2018: 'मैच के हीरो' राशिद ने अपने देशवाशियों के दर्द पर लगाया मरहम, किया यह बड़ा काम

नई दिल्ली। राशिद खान ने शुक्रवार को अपने बेहतरीन हरफनमौला खेल की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के फाइनल में पहुंचा दिया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए लीग के दूसरे क्वालीफायर मैच में राशिद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को अंत में 10 गेंदों में 34 रनों की तूफानी पारी खेली 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 174 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर प्रदान किया और फिर अपनी फिरकी में कोलकाता के तीन मुख्य बल्लेबाजों को फंसा उसे लक्ष्य से महरूम रख हैदराबाद को 13 रनों से जीत दिलाई।राशिद अपने इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए, उन्होंने अपना अवार्ड अपने देश में हुए क्रिकेट स्टेडियम में मारे गए लोगों को समर्पित किया है।


राशिद की तूफानी पारी, झटके 3 विकेट
राशिद की आतिशी पारी तब आई थी जब हैदराबाद का 150 के पार जाना भी मुश्किल लग रहा था। राशिद ने 19वां ओवर लेकर आए मावी पर दो छक्कों की मदद से 12 रन लिए और फिर आखिरी ओवर में युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर दो छक्के और एक चौका मारकर कुल 24 रन बटोरे। भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 5) ने भी इस आखिरी ओवर की पहली गेंद पर एक चौका मारा।उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और दो चौके मारे। वहीं गेंदबाजी में अपने कोटे के चार ओवरों में राशिद ने महज 19 रन देकर तीन विकेट झटका कोलकाता की कमर तोड़ दी।


जीता मैन ऑफ द मैच अवार्ड
राशिद को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा "यह मेरे लिए बहुत जरुरी था, मैंने अपनी फील्डिंग, बोलिंग और बैटिंग में 100 प्रतिशत दिया है। मुझे अपने स्किल्स पर पूरा भरोसा था। मैं आज अपनी बैटिंग से बहुत खुश हूं क्योंकि वैसी बैटिंग टीम की जरुरत थी। मैंने अपने करियर की शुरुआत बल्लेबाजी के तौर पर ही की थी और मुझे भरोसा था। मैंने कोशिश की कि मैं लेंथ को ध्यान में रखते हुए खेलू। कोशिश यह भी थी कि सीधे शॉट खेले जाएं क्योंकि कोच ऐसा ऐसी ही सलाह देते हैं। मैं सीधे शॉट खेले और मुझे रन मिले। फील्डिंग को लेकर बिलकुल भी कोताही नहीं की जा सकती, मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। मैं फील्डिंग पर म्हणत कर रहा हूं और वह मैदान पर नजर आ रहा है।"


बम धमाकों में मरने वालों के नाम किया अवार्ड
अवार्ड लेने पहुंचे राशिद भावुक हो थे, उन्होंने अपना यह अवार्ड अफगानिस्तान के क्रिकेट स्टेडियम में हुए बम धमाके में मारे गए लोगों के नाम समर्पित किया।उन्होंने अपना अवार्ड भेट करते हुए कहा "मैं अपना यह अवार्ड उन लोगों के नाम कारण चाहता हूं जिहोने घर पे(अफगानिस्तान) बम धमाके में अपनी जान गंवाई है।" अभी हाल ही में अफगानिस्तान के क्रिकेट स्टेडियम में बम धमाका हुआ था जिस कारण 8 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।