4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट मैच के दौरान आतंकवादी हमला, 8 लोगों ने गंवाई जान, 45 लोग घायल

रमदान के पाक महीने की शुरुआत पर एक लोकल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था, जिसमे यह बम विस्फोट हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 19 May 2018, 1:57 PM IST

bomb blast

क्रिकेट मैच के दौरान आतंकवादी हमला, 8 लोगों ने गंवाई जान, 45 लोग घायल

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के शीर्ष क्रिकेट खिलाड़ी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में अपने टैलेंट के बलबूते सभी को प्रभावित कर रहे हैं। वहीं खबर आ रही है कि अफगानिस्तान के एक स्टेडियम में दिल दहला देने वाली घटना ने अंजाम लिया है। जलालाबाद के क्रिकेट स्टेडियम में कई बम धमाके हुए हैं जिसमे आठ लोगों के जान जाने की खबर आ रही है। इस घटना से अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका लगेगा।


क्रिकेट के विरोध में हुआ बम विस्फोट
बता दे कि मौजूदा अफगानिस्तान सरकार क्रिकेट के बढ़ावे के लिए काम रही है जिसको इस घटना से बड़ा झटका लगने वाला है। अफगानिस्तान के आतंकी संगठन सरकार के क्रिकेट को बढ़ावा देने के फैसले का विरोध करते आ रहे हैं। क्रिकेट जगत के लिए यह बहुत बड़ी घटना है क्योंकि क्रिकेट इतिहास में इससे पहले ऐसा कभी भी नहीं हुआ है।


8 जानों का नुक्सान, 45 लोग घायल
शनिवार को अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रान्त की सरकार के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, रात में चल रहे मैच के दौरान कई बम विस्फोट हुए जिसमे 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 45 लोग घायल हो गए। उन्होंने जानकारी दी कि "शुक्रवार को रात 11 बजकर 20 मिनट पर जलालाबाद क्रिकेट स्टेडियम में आतंकवादी हमला हुआ जिसमे उन्होंने तीन IEDs बम विस्फोट किए गए। जिसमे कई लोगो की जान गई।"


रमदान के महीने में ऐसी नापाक हरकत
रमदान के पाक महीने की शुरुआत पर एक लोकल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था, जिसमे यह बम विस्फोट हुआ। हताहत लोगों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत अभी गंभीर है। जिन लोगो ने अपनी जान गंवई है उसमे क्रिकेट मैच के व्यवस्थापक हिदायतुल्लाह जहीर और कुछ स्थानीय क्रिकेट ऑफिशल्स हैं। प्रांतीय गवर्नर हयातुल्लाह हयात ने इस बम धमाके की निंदा की है। किसी भी संघठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। सरकार के खिलाफ लड़ने वाले तालिबानी और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी संगठन इस प्रान्त में मौजूद हैं।