4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL STATS: मैच हार कर भी धोनी ने हासिल किया यह खास मुकाम, मैच में बने कुल 7 कीर्तिमान

चेन्नई के खिलाफ जीत से दिल्ली को कोई फायदा तो नहीं हुआ है, लेकिन उसने चेन्नई को अंकतालिका में पहले स्थान पर जाने से जरूर रोक दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 19 May 2018, 11:02 AM IST

MSD

IPL STATS: चेन्नई की हार कर भी धोनी ने बनाया यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड, मैच में बने कुल 7 कीर्तिमान

नई दिल्ली। प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स ने शुक्रवार को अपने घर फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 34 रनों से हरा उलटफेर कर दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में संघर्ष के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 162 रनों का सम्माजनक स्कोर खड़ा किया था, लेकिन चेन्नई इस आसान से लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और पूरे ओवर खेलने के बाद छह विकेट पर 128 रन ही बना सकी। मैच हार जाने के बाद भी चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यह खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया, इसके साथ ही मैच में कुल सात रिकॉर्डों पर हमारी नजर।

1. महेंद्र सिंह धोनी ने कल 17 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 20-20 क्रिकेट में 6000 रनों का आंकड़ा छुआ। धोनी पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होने 6000 रनों का आंकड़ा छुआ है। उनसे पहले सुरेश रैना , विराट कोहली , रोहित शर्मा और गौतम गंभीर इस उपलब्धि को पा चुके हैं।

2. दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 8 ओपनिंग जोड़ियों का इस सत्र में इस्तेमाल किया है। यह किसी भी टीम द्वारा इस सत्र में सर्वाधिक है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स ने सात ओपनिंग जोड़ियों का इस्तेमाल किया है।

3. ड्वेन ब्रावो ने कल मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 26 रन खर्चे। यह आईपीएल में किसी भी चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज द्वारा आखिरी ओवर में लुटाये गए सबसे अधिक रन हैं। इससे पहले चमारा कपुगेदरा और रावेंद्र जडेजा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्रमशः 2008 और 2015 में वानखेड़े स्टेडियम में आखिरी ओवर में 26 रन खर्चे थे।

4. हर्षल पटेल और विजय शंकर ने छठे विकेट के लिए नाबाद 65 रनों की साझेदारी की। यह दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए इस विकेट के लिए आईपीएल में सर्वाधिक रनों की साझेदारी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2010 में दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर पॉल कॉलिंगवुड और डेनियल विटोरी ने नाबाद 60 रनों की साझेदारी की थी।

5. आईपीएल 2018 में अम्बाती रायडू 13 बार डबल डिजिट में रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके अलावा केवल केेएल राहुल ही 13 इनिंग में डबल डिजिट में रन स्कोर करने में कामयाब रहे हैं।

6. ऋषभ पंत और अम्बाती रायडू ने आईपीएल 2018 में 33 छक्के जेड हैं। इस सत्र में यह अभी सर्वाधिक हैं। दोनों ही खिलाड़ी कल के मैच में लोकेश राहुल के 32 छक्कों से आगे निकल गए। इन दोनों से अधिक एक सत्र में केवल एक ही भारतीय बल्लेबाज छक्के लगा सका है। विराट कोहली ने आईपीएल 2016 में कुल 38 छक्के लगाए थे।

7. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस आईपीएल सत्र में केवल दो बार लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच हारी है। इससे पहले वह किंग्स XI पंजाब के खिलाफ मोहाली में 4 रन से हारी थी।