4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC में भारत की बड़ी जीत, शंशाक मनोहर निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

पूर्व बीसीसीआई प्रमुख शंशाक मनोहर को आईसीसी के चेयरमैन पद के लिए दूसरी बार निर्विरोध चुन लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 15 May 2018, 5:34 PM IST

icc

नई दिल्ली। देश में आज कर्नाटक चुनाव नतीजों के बाद बन रही समीकरणों पर सबकी नजरें टिकी हुई है। इसी बीच आईसीसी के भारतीयों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत के शंशाक मनोहर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के फिर से चेयरमैन चुन लिए गए हैं। आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बात की पुष्टि की है। शंशाक मनोहर निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर आसीन होंगे। आपको बता दें कि शंशाक मनोहर ने 12 मई 2016 को आईसीसी के स्वतंत्र अध्यक्ष चुने गए थे। इससे पहले वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के भी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस पद पर शंशाक मनोहर के बने रहने की अटकलें पहले से भी चल रही थी। अब इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

2020 तक पद पर बने रहेंगे-
दूसरी बार निर्विरोध चुने जाने के बाद शंशाक मनोहर साल 2020 तक इस पद पर बने रहेंगे। बता दें कि आईसीसी के अध्यक्ष पद का कार्यकाल दो सालों का होता है। अपने दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने के बाद शंशाक मनोहर ने आभार व्यक्त किया। चेयरमैन पद के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन गिल्स क्लार्क ने भी रुचि दिखाई थी। लेकिन उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिल सका।

कोलकाता में उठी थी बात-
शंशाक मनोहर को दूसरा कार्यकाल दिए जाने की बात पर कोलकाता में हुई आईसीसी की त्रैमासिक बैठक में भी उठी थी। बैठक में सदस्य देशों ने मनोहर के कार्यकाल विस्तार देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। आपको बता दें बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष मनोहर आइसीसी के पहले स्वतंत्र चेयरमैन हैं।

कौन है शंशाक मनोहर-
शंशाक मनोहर का पूरा नाम शंशाक व्यंकटेश मनोहर हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। मनोहर पेशे से वकील हैं। उन्होंने 25 सितम्बर 2008 से लेकर 19 सितम्बर 2011 तक बीसीसीआई अध्यक्ष पद को संभाला था। वे बीसीसीआई के 29वें अध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल में भी भारतीय टीम ने श्रीलंका को मात देते हुए विश्व कप का खिताब जीता था। अब देखना है कि क्या भारतीय टीम इस कामयाबी को 2019 विश्व कप में बनाए रख पाती है या नहीं।