
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में भारतीय बल्लेबाज जमकर रन बरसा रहे हैं। 47 मैच हो चुकें हैं और दो टीमों ने प्ले ऑफ में जगह बना ली है- सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स। प्लेऑफ में अब दो जगह खली हैं जिसके लिए 5 टीमों में कांटे की टक्कर है। इस दौड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स XI पंजाब और राजस्थान रॉयल्स आगे चल रही हैं वहीं मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के भी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी बाकी है। दिल्ली डेयरडेविल्स प्ले ऑफ की दौड़ से बहार होने वाली इकलौती टीम है। BCCI से आई जानकारी के अनुसार प्लेऑफ मैचों के समय में बदलाव हुआ है।
कहां खेले जाने हैं प्लेऑफ
प्लेऑफ में चार मैच होंगे। मुंबई और कोलकाता में यह चार प्लेऑफ के मैच खेले जाने हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्वालीफायर 1 और फाइनल मैच खेला जाना है। एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा। क्वालीफायर 1 मुंबई में 22 मई को खेला जाएगा। एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 कोलकाता के ईडन गार्डन में क्रमशः 23 और 25 मई को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 27 मई को मुंबई में खेला जाना है।
क्या हुए है बदलाव
मैचों की तारीख में कोई भी बदलाव नहीं हुआ बल्कि समय में बदलाव किया गया है। आईपीएल के शाम वाले मैच 8 बजे से शुरू होते है पर इस बार प्ले ऑफ के समय में बदलाव किया गया है और अब इस बार प्लेऑफ मैचों के शुरू होने का समय शाम 7 बजे होगा। BCCI द्वारा इस बात की जानकारी 12 मई को मीडिया रिलीस के जरिए दी गई। पहले से यह खबर आ रही थी कि BCCI आखिरी चार मैचों के समय में बदलाव करने का मन बना रही है क्योंकि मैच देर रात तक खिच जाते हैं।
राजीव शुक्ला ने कहा
आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बताया कि "क्या होता है कि रात में होने वाले मैच आधीरात से आगे खिच जीते हैं। हम चाहते थे कि मैच जल्दी शुरू हो जाएं, लेकिन कुछ टीमों के फ्रेंचाइजी इस बात से खुस नहीं थे। उनकी सबसे अहम दिक्कत वीकेंड्स में होने वाले दो मैचों को लेकर थी। प्लेऑफ के मैच अलग-अलग दिन होने थे, इसलिए हमने इन मैचों को शाम 7 बजे से कराने का निर्णय लिया। इससे मैच देखने आने वाले दर्शक मैच का लुप्त भी ले सकते हैं और समय से घर भी पहुंच जाएंगे।"
Published on:
14 May 2018, 11:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.