2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL : रोहित शर्मा ने अपने नाम किया एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, इस मामले में ईशान किशन को छोड़ा पीछे

गोल्डन डक पर आउट होते ही रोहित ने होने नाम किया एक और शर्मनाक रिकॉर्ड। इस आईपीएल सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी
2 min read
Google source verification
IPL

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा कर अपने आप को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा है। इस मैच में मुंबई की हार की वजह उनका मिडिल आर्डर था। अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूत मुंबई की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और राजस्थान को एक अच्छा लक्ष्य देने में नाकाम रही। बल्लेबाजी के लड़खड़ाने की बड़ी वजह खुद कप्तान रोहित शर्मा थे। शर्मा इस मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए जिसके चलते मुंबई इंडियंस दबाव में आ गई। इस गोल्डन डक के साथ रोहित ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी कर लिया है।

अपने नाम किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
जी हां मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया है। वैसे तो अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में शर्मा के नाम बहुत से शर्मनाक रिकॉर्ड हैं लेकिन इस बार आईपीएल में भी उनके नाम ये रिकॉर्ड जुड़ गया है। शर्मा आईपीएल के 11वे संस्करण में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पार आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस से पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड उन्हीं की टीम के युवा खिलाड़ी ईशान किशन के नाम था। ईशान इस साल दो बार गोल्डन डक पर आउट हुए थे लेकिन रविवार को शर्मा ने जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर उनादकट को कैच दे कर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बता दें इस आईपीएल में सबसे ज्यादा मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव एक बार, एविन लुईस एक बार और ईशान किशन दो बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं।

मुंबई आईपीएल से लगभग बाहर
रविवार को खेले गए इस मैच में सलामी बल्लेबाज जोस बटलर की 94 रनों की आक्रामक पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान के लिए बटलर ने 9 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने 53 गेंदों पर 94 रन बनाकर राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। वहीं इस मैच को हारने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। इस मैच में बटलर को उनकी धुआंधार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग