
IPL 2018: कैसे वॉटसन बने चेन्नई की जीत के होरी, खुद सुनिए उनकी जुबानी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंदों में 117 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेल चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी बार खिताब दिलाने वाले शेन वाटसन ने कहा है कि उनकी यह पारी विशेष है। हैदराबाद ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में चेन्नई के सामने 179 रनों का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को चेन्नई ने वाटसन के बेहतरीन शतक के दम पर 18.3 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
पहली 10 गेंदों में खता नहीं खोल पाए थे वाटसन
वाटसन की तूफानी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं थी, उन्होंने पहली 10 गेंदों में अपना खता भी नहीं खोला था। भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी ने उन्हें बांध के रखा था, भुवि ने चेन्नई की इनिंग में पहला ओवर मेडेन डाला था। इसके बाद वाटसन जब जमे तो उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। वाटसन ने अपनी पारी में 11 चौके और 8 छक्के उड़ाए।
वाटसन ने खोला अपनी पारी का राज
मैच के बाद मैन ऑफ द मैच वाटसन ने कहा, " यह विशेष सीजन रहा है। पिछले सीजन के बाद मौका मिलना मेरे लिए अविश्वसनीय था। आज रात मेरे लिए सभी चीजें अच्छी रहीं। लेकिन इस बड़े मैच में यह पारी खेलना मेरे लिए विशेष रहा।" उन्होंने अपनी पारी के लिए कोच स्टीफेन फ्लेमिंग और कप्तान एमएस धोनी को शुक्रिया अदा भी किया। हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआत में वाटसन को काफी परेशान किया। इस पर भुवनेश्वर की तारीफ करते हुए वाटसन ने कहा, "वो 10 गेंदों के बाद मेरी कोशिश लय हासिल करने की थी। भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी की। हमें पहले छह ओवरों में विकेट नहीं गंवाने थे। एक बार गेंद जब स्विंग नहीं हो रही थी तब हमारे लिए आसानी हो गई थी।"
हासिल की खास उपलब्धि
वाटसन का यह इस सीजन में दूसरा शतक था। वह आईपीएल फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही वह एक आईपीएल सीजन में दो शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले केवल विराट कोहली(4), क्रिस गेल(2) और हासिम आमला एक सीजन में दो शतक लगा चुके हैं।
Published on:
28 May 2018 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
