6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018: चैंपियन चेन्नई के इस स्टार गेंदबाज ने बनाए 1 नहीं बल्कि कई शर्मनाक रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा तीसरी बार जीता आईपीएल का खिताब।
2 min read
Google source verification
CHAMPION CHENNAI SUPER KINGS

IPL 2018: चैंपियन चेन्नई के इस स्टार गेंदबाज ने बनाए 1 नहीं बल्कि कई शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां वानखेड़े मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद को शेन वाटसन के शतक की बदौलत 8 विकेट से हरा दिया है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 178 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था। हैदराबाद के गेंदबाजों ने इस सीजन में जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसे देखकर लग रहा था कि चेन्नई के लिए यह जीत बेहद मुश्किल होगी, लेकिन वाटसन ने एक छोर पर अकेले खड़े होकर हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और चेन्नई को 18.3 ओवरों में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। चेन्नई ने सिर्फ दो विकेट खोए। चेन्नई की टीम के लिए यह तीसरी आईपीएल ट्रॉफी है। पुरे सीजन में चेन्नई के दमदार प्रदर्शन के बावजूद उनके इस सत्र गेंदबाज ने अपने नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किए हैं।


एक सीजन में खर्चे सबसे ज्यादा रन
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के नाम गेंदबाजी में यह शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।उनके द्वारा इस सीजन में खर्चे गए 533 रन किसी भी गेंदबाज द्वारा एक सीजन में दूसरा सर्वाधिक हैं। उनके बाद इस लिस्ट में तीसरा नाम उमेश यादव का है जिन्होंने 2013 सत्र में 508 रन खर्चे थे। पहले नंबर पर सनराइजर्स के इस सीजन में सफल गेंदबाज सिद्धार्थ कौल हैं। उन्होंने इस सत्र में 547 रन खर्चे हैं। एक सीजन में सर्वाधिक रन खर्चने की लिस्ट में मुंबई इंडियंस के मिचेल मैक्लेनाघन भी शामिल हैं। इसके साथ ही टॉप 6 में ब्रावो का नाम तीन बार है। ब्रावो के नाम एक सीजन में सर्वाधिक रन खर्च करने का रिकॉर्ड कल दर्ज हुआ था लेकिन फिर सेकेंड इनिंग में सिद्धार्थ कौल के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

फाइनल में सबसे अधिक रन लुटाने वाले खिलाड़ी
फाइनल मुकाबले में सबसे अधिक रन खर्च करने के मामले में भी ड्वेन ब्रावो का नाम है। इस मामले में वह तीसरे और चौथे नंबर पर दो बार हैं। उनका द्वारा इस आईपीएल फाइनल में खर्चे गए 46 रन इस लिस्ट में चौथे = स्थान पर है वहीं उनके द्वारा 2012 के फाइनल में खर्चे गए 49 रन तीसरे नंबर पर है। इस मामले में नंबर एक पर कल मैच के स्टार शेन वाटसन हैं जिन्होंने 2016 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 61 रन खर्चे थे। इस लिस्ट में दूसरा स्थान करणवीर सिंह का है जिन्होंने 2014 फाइनल में केकेआर के खिलाफ 54 रन खर्चे थे।

इस सीजन में ब्रावो का प्रदर्शन
यह सीजन ब्रावो का सबसे बेकार सीजन रहा है। उन्होंने खेले गए 16 मैचों में 38 की बेकार औसत से मात्र 14 विकेट हासिल किए। उन्होंने इस सत्र में अपने किसी भी सत्र के मुकाबले सर्वाधिक रन खर्चे। इसके साथ ही वह पहले मैच में अच्छी बल्लेबाजी के अलावा अच्छी बल्लेबाजी भी नहीं कर सके। उनकी इकॉनमी भी इस सीजन में बहुत ख़राब रही है, उन्होंने इस सीजन में प्रति ओवर औसतन 9.96 रन खर्चे हैं।