
IPL FINAL : चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है
नई दिल्ली। आईपीएल के 11वे संस्करण का आखिरी और फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई के सामने 179 रनों का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर मेडन रहा। खबर लिखे जाने तक चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16 ओवर में 2 विकेट के नुकसान के 154 रन बना लिया हैं। क्रीज़ पर बल्लेबाज रायडू (8) और शेन वाटसन (98) रन बना के खेल रहे हैं।
हैदरबाद की बल्लेबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 178 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। हैदराबाद के लिए युसूफ पठान ने अंत में नाबाद 45 रन बनाए। कप्तान केन विलियमसन ने 47 रनों का योगदान दिया। पठान ने 25 गेंदों की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। विलियमसन ने 36 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के अलावा दो छक्के लगाए। शिखर धवन ने 26 और शाकिब अल हसन ने 23 रनों का योगदान दिया। अंत में कार्लोस ब्रैथेवट ने 10 गेंदों में तीन छक्कों की सहायता से 21 रन बनाए।चेन्नई के लिए लुंगी नगिदी, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, कर्ण शर्मा, ड्वायन ब्रावो ने एक-एक विकेट लिए
दोनों टीम में बदलाव
इस मैच के लिए चेन्नई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। हरभजन सिंह के स्थान पर कारण शर्मा की टीम में वापसी हुई है। हैदरबाद के कप्तान केन विलियमसन ने अपनी टीम में दो बदलाव किया है रिद्धिमान साहा चोट के कारण बाहर हो गए हैं उनकी जगह श्रीवत्स गोस्वामी को मौका मिला है वहीं अहमद खलील की जगह संदीप शर्मा की वापसी हुई है।
राशिद के फिर करना होगा शानदार प्रदर्शन
हैदराबाद की ताकत उसकी गेंदबाजी है, जिसने सीजन में छोटे से छोटे लक्ष्य का बचाव किया है। भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, शाकिब अल हसन और सिद्धार्थ कौल से सजी हैदराबाद की गेंदबाजी आक्रामक है, लेकिन इनके सामने धोनी, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू और सुरेश रैना जैसे बल्लेबाज हैं। बता दें आईपीएल के इतिहास में सिर्फ दो ही बार ऐसा हुआ है जब लीग में टेबल टॉप करने वाली टीम ने ख़िताब जीता हो और हैदरबाद ने इस साल टेबल टॉप की है।
टीम :
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), शेन वाटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, ड्वायन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, लुंगी नगिदी, हरभजन सिंह, दीपक चहर और शार्दूल ठाकुर।
सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), शिखर धवन, दीपक हूडा, शाकिब अल-हसन, यूसुफ पठान, कार्लोस ब्रैथवेट, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद।
Published on:
27 May 2018 10:40 pm
