14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2018: विराट कोहली को पछाड़ सुरेश रैना बने रनो के बादशाह, 25 अप्रैल को बैंगलोर में होंगे आमने-सामने

सुरेश रैना ने सनराइसर्स हैदराबाद के खिलाफ 54 रनों की पारी खेलकर विराट कोहली को आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पछाड़ दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Apr 23, 2018

suresh raina is now the leading run scorer in ipl history

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में विराट कोहली और सुरेश रैना में आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने की बादशाहत की जंग जारी है। रैना ने रविवार को सनराइसर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में नाबाद 54 रन की पारी खेल कोहली को सर्वाधिक रनों के मामले में फिरसे पछाड़ दिया है। रैना चोट के चलते दो मैचों में चेन्नई के लिए नहीं खेल पाए थे ऐसे में विराट कोहली ने उनको सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पछाड़ दिया था। रविवार को हुए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सुरेश रैना और अम्बाती रायुडू के अर्धशतकों की बदौलत सनराइसर्स हैदराबाद को 4 रनों से मात दी थी।


कोहली को पछाड़ रैना फिरसे नंबर 1
आईपीएल 2018 की शुरुआत में सुरेश रैना के विराट कोहली से ज्यादा रन थे लेकिन चोट के चलते कुछ मैचों में नहीं खेल पाने के कारण कोहली ने उनपर बढ़त बना ली थी। रैना ने सनराइसर्स हैदराबाद के खिलाफ रायुडू के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की और चेन्नई को 182 के स्कोर तक पहुंचाया। रैना ने 43 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 5 चौके लगाए। रैना ने रायुडू के साथ 112 रनो की साझेदारी की। यह रैना का आईपीएल में 32वां अर्धशतक था। उन्होंने इस पारी के साथ कोहली को एक बार फिरसे पछाड़ दिया और नंबर एक का ताज उनके सर फिरसे आ गया है। रैना 4658 रनों के साथ कोहली से 9 रन आगे हैं। रैना ने यह मुकाम अपनी पारी में 47वां रन बनाकर किया था, जोकि रशीद खान के गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने बनाया था।

CSK की चौथी जीत
चेन्नई ने चौथी जीत हासिल की है, वहीं हैदराबाद को दूसरी हार मिली है। पंजाब और चेन्नई के अंक बराबर हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर चेन्नई शीर्ष पर है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 183 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे हैदराबाद की टीम अपने कप्तान केन विलियमसन (84) की शानदार पारी के बावजूद हासिल नहीं कर पाई और चार रनों से हार गई।


25 अप्रैल को रैना-कोहली की भिड़ंत बेंगलुरु में
चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होना है। बैंगलोर ने भी अपना पिछला मैच जीता है ऐसे में चेन्नई उसे कम नहीं समझेगी। चेन्नई को मैच जीतने के लिए कोहली और एबी डी विलियर्स की जोड़ी से पार पाना होगा। यह मैच बहुत ही रोमांचक होगा साथ ही कोहली और रैना की आईपीएल रनो की बादशाहत के लिए भिड़ंत भी देखने को मिलेगी। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी व भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली की भिड़ंत बहुत सी सुर्खियां बटोरेगी।