10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2020 में ये खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे अपनी टीमों से ही, फ्रेंचाइजियों ने किया है रिटेन

- आईपीएल 2020 के लिए आज नीलामी का मंच सजने वाला है - BCCI ने 332 खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल की है, जिनकी नीलामी होनी है

3 min read
Google source verification
virat_and_kohli.jpeg

नई दिल्ली। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का मंच आज सजने जा रहा है। कोलकाता में ये नीलामी होगी। इस नीलामी के लिए दुनियाभर के 971 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से BCCI ने सिर्फ 332 खिलाड़ियों को फाइनल किया है। इन खिलाड़ियों की आज आईपीएल की आठ टीमों के लिए बोली लगाई जाएगी।

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

आपको बता दें कि इससे पहले सभी टीमें अपने-अपने बेस्ट खिलाड़ियों को रिटेन भी कर चुकी हैं। वहीं कई खिलाड़ियों को रिलीज भी किया है। इनमें धोनी, कोहली, रोहित और गेंदबाजी में बुमराह, भुवनेश्वर, शमी और भज्जी जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। हम आपके सामने सभी आठ टीमों के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट रख रहे हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स

सीएसके ने अपने कई खिलाड़ियों को रिटेन किया है, क्योंकि ये टीम इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों से सजी हुई है। चेन्नई ने एमएस धोनी, सुरेश रैना, शेन वॉटसन, केदार जाधव, मुरली विजय, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो (ऑलराउंडर), रवींद्र जडेजा, स्कॉट कुगेलजिन, (ऑलराउंडर), मिशेल सेंटनर, मोनू कुमार, एन जगदीशन, हरभजन सिंह, करण शर्मा, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, लुंगी एनगिदी ऋतुराज गायकवाड़ और के एम आसिफ को रिटेन किया है।

मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2019 की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्य कुमार यादव, धवल कुलकर्णी, क्विंटन डी कॉक, कीरेन पोलार्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल चाहर, अनमोलप्रीत सिंह, जयंत यादव, आदित्य तारे, अनुकूल रॉय, लसित मलिंगा, मिशेल मैक्लेघन और ट्रेंट बोल्ट।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलयर्स, शिवम दुबे (ऑलराउंडर), मोईन अली (ऑलराउंडर), युजवेंद्र चहल मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), पवन नेगी, उमेश यादव, वाशिंगटन सुंदर, देवदत्त पड्डीकल, गुरकीरत सिंह मान

दिल्ली कैपिटल्स

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (रिषभ पंत), अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, हर्षल पटेल, आवेश खान, कगीसो रबाडा, इशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, कीमो पॉल और संदीप लमिछाने।

राजस्थान रॉयल्स

स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स (ऑलराउंडर), जोस बटलर (विकेटकीपर), वरुण एरोन, मनन वोहरा, मयंक मार्कंडेय, राहुल तेवतिया रियान पराग, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, महिपाल लोमरोर और अंकित राजपूत।

कोलकाता नाइट राइडर्स

आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, लोकी फुर्ग्यूसन, नीतीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वारियर, हैरी गुर्ने, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड और सुनील नारायण।

किंग्स इलेवन पंजाब

क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, हार्डस विलजोएन, मोहम्मद शमी, मुजीब जादरान, मुरुगन अश्विन, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जगदीश सुचित, करुण नायर, मनदीप सिंह, हरप्रीत बरार और सरफराज खान,अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, गौतम कृष्णप्पा

सनराइजर्स हैदराबाद

डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, रिद्धिमान साहा, अभिषेक शर्मा, विजय शंकर , बासिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, बिली स्टेनलेक, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी नटराजन, मोहम्मद नबी, राशिद खान