10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB के इस गेंदबाज से वैभव सूर्यवंशी को खतरा! नहीं दोहराना चाहेंगे पिछले सीजन की ये गलती

IPL 2026 RR vs RCB Update: RR vs RCB मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी पर नजरें टिकी हैं, जिन्होंने इस सीजन शानदार 248 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं और छक्कों के मामले में टॉप पर हैं।

2 min read
Google source verification
Vaibhav Suryavanshi

वैभव सुर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Suryavanshi vs RCB: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में कुछ ही देर में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले पर एक बार फिर नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी, जिन्होंने पिछले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सूर्यवंशी पिछले सीजन एक मुकाबला खेल चुके हैं, जिसमें उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था। उस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 133 रहा और उन्होंने 12 गेंदों में 16 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो छक्के जरूर लगाए, लेकिन भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए थे। ऐसे में इस मुकाबले में एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार के सामने उनकी परीक्षा हो सकती है और पिछले सीजन की गलती को दोहराने से उन्हें बचना होगा।

इस सीजन मचा रहे हैं गदर

इस सीजन जसप्रीत बुमराह के खिलाफ दो छक्के लगाकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह गेंदबाज नहीं, बल्कि गेंद को देखकर खेलते हैं। उनके हौसले बुलंद तो हैं लेकिन उन्होंने अपनी गलतियों से कितना सीखा है, ये भी देखने वाली बात होगी। इस सीजन सूर्यवंशी ने अब तक तीन मैचों में 40 की औसत से 122 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 248 से ऊपर का रहा है, जो आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा है। उन्होंने इस सीजन 10 चौके और 11 छक्के लगाए हैं।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सूर्यवंशी समीर रिजवी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। समीर रिजवी ने भी तीन मुकाबलों में 11 छक्के लगाए हैं, जबकि सूर्यवंशी भी इतने ही मैचों में 11 छक्के जड़ चुके हैं।

IPL 2026 के लिए RR की पूरी टीम

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, क्वाना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर और अमन राव पेराला।

IPL 2026 के लिए RCB की पूरी टीम

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा और सात्विक देसवाल।