10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘शुभमन और अर्जुन में से किसकी टीम को सपोर्ट करेंगी’, इस सवाल पर सारा तेंदुलकर का रिएक्शन हो गया वायरल

IPL 2026 LSG vs GT Match: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार को दोपहर 3.30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने सामने होंगी।

2 min read
Google source verification
Sara tendulkar and Arjun Tendulkar

सारा और अर्जुन तेंदुलकर (फोटो- Social Media)

Sara Tendulkar Reaction on LSG vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 12 अप्रैल को एक रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीमें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को देखने के लिए सारा तेंदुलकर भी लखनऊ पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर जब वह पहुंचीं तो फैंस ने उनसे सवाल किया कि वह गुजरात टाइटंस को सपोर्ट करेंगी या लखनऊ सुपर जायंट्स को। आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं, जिनका नाम सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ता रहा है। हालांकि अभी तक दोनों ने इस रिश्ते को लेकर खुलकर कोई बात नहीं की है।

सवाल सुनकर मुस्कुराती रहीं सारा

वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में अर्जुन तेंदुलकर खेलते हैं, जो सारा तेंदुलकर के भाई हैं। ऐसे में जब एयरपोर्ट पर सारा तेंदुलकर से यह सवाल फैंस ने पूछा, तो उन्होंने सिर्फ मुस्कुरा दिया। इसके बाद जब फैंस ने बार-बार उनसे पूछा कि वह किस टीम को सपोर्ट करेंगी, तब भी उन्होंने कुछ नहीं कहा और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गईं।

आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर को कई बार टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए देखा गया है, जब शुभमन गिल टीम को कप्तान रहे हैं। आईपीएल में भी वह कई बार स्टेडियम में नजर आती हैं। जब उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, तब भी सारा मैच देखने जाती थीं। अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ही साल 2025 में खेला था। पिछले सीजन में वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। अब देखना यह होगा कि क्या गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाते हैं या नहीं। अब तक आईपीएल में सिर्फ पांच मैच खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने 13 रन बनाए हैं और तीन विकेट हासिल किए हैं।

अंक तालिका में LSG से पीछे है GT

अगर टीमों के प्रदर्शन की बात करें, तो गुजरात टाइटंस ने अब तक तीन में से एक मुकाबला जीतकर अंक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन में से दो मैच जीते हैं और वे पांचवें स्थान पर हैं। लखनऊ के पास चार अंक हैं, जबकि गुजरात के पास दो अंक हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला रविवार को दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जिसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और JioHotstar पर लाइव देखा जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026