10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL में इस टीम की दीवानी हैं 16 साल की मोनालिसा, फरमान खान से जिहादी शादी के आरोप के बीच वायरल हुआ वीडियो

Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy: मुस्लिम फरमान खान के साथ शादी के बाद बुरी तरह फंसी मोनालिसा ने बताया है कि आईपीएल में उनकी फेवरेट टीम कौन सी है। चलिए जानते हैं मोनालिसा ने क्या कहा है।

2 min read
Google source verification
Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy

Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy (सोर्स- एक्स)

Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी अब कानूनी विवाद में फंस चुकी है। केरल में की गई शादी ने ऐसा मोड़ ले लिया है कि अब पति फरमान पर बड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। दरअसल, राष्ट्रीय जनजाति आयोग (NCST) ने मोनालिसा की उम्र (Viral Girl Monalisa Age) को लेकर अपनी जांच रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में पाया गया है कि फरमान से शादी के समय मोनालिसा भोंसले नाबालिग थी।

मोनालिसा ने केरल के तिरुवनंतपुरम में रहने वाले फरमान खान से 11 मार्च 2026 को शादी की थी जिसके बाद से उसकी आयु को लेकर विवाद बना हुआ है। मोनालिसा के परिवार ने फरमान पर लव जिहाद का आरोप लगाया था। इसी बीच मोनालिसा और फरमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मोनालिसा आईपीएल की अपनी फेवरेट टीम बताते हुए नजर आ रही हैं।

मोनालिसा ने बताई आईपीएल की फेवरेट टीम (Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy)

मोनालिसा और फरमान खान की शादी के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मीडिया मोनालिसा से पूछती है कि उनकी आईपीएल की फेवरेट टीम कौन सी है। इसके जवाब में मोनालिसा कहती हैं कि उनकी फेवरेट टीम विराट कोहली की आरसीबी है।

मोनालिसा की उम्र पर हुआ बवाल (Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy)

VHP नेता अनिल विलायिल ने बताया कि भोपाल में उनके कार्यकर्ताओं ने आधिकारिक तौर पर यह जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। उन्होंने साफ किया कि इस मामले को लेकर अब मध्य प्रदेश में केस दर्ज कराया जाएगा। अगर यह दस्तावेज सही पाया जाता है, तो यह मामला 'बाल विवाह' और जालसाजी की श्रेणी में आ सकता है, जिससे न केवल दूल्हा फरमान खान, बल्कि शादी में शामिल हुए गवाहों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

फिलहाल, मोनालिसा और फरमान की यह प्रेम कहानी अब अदालती कागजों और जन्म प्रमाण पत्रों के फेर में उलझ गई है। देखना यह होगा कि क्या यह दस्तावेज़ असली है या फिर इस विवाद के पीछे कोई और कहानी छिपी है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग