3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2020: विराट कोहली ने मैच से पहले शेयर की ‘पूल फोटो’, वरुण धवन ने दिया मजेदार जवाब

HIGHLIGHTS IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्विमिंग पूल में आराम फरमाते हुए कुछ फोटो शेयर की है। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने विराट के इस 'पूल फोटो' पर जबर्दस्त कमेंट किया है। वरुण के कमेंट पर विराट ने भी रिप्लाई किया है।

2 min read
Google source verification
virat kohli

IPL 2020: Virat Kohli shares 'pool photo' before the match, Varun Dhawan gave a funny answer

नई दिल्ली। क्रिकेट का रोमांच यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) की शुरूआत शनिवार (19 सितंबर) से होने वाला है। उससे पहले तमाम टीमों के खिलाड़ी मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं। लेकिन विराट कोहली बाकी सबसे अलग मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्विमिंग पूल में आराम फरमाते हुए कुछ फोटो शेयर की है। इस फोटो पर अब तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने विराट के इस 'पूल फोटो' पर जबर्दस्त कमेंट किया है। वरुण के कमेंट पर विराट ने भी रिप्लाई किया है।

विराट कोहली की कप्तानी लगातार सवालों के घेरे में, इस दिग्गज ने श्रेयस अय्यर को बताया बेहतर कप्तान

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 21 सितंबर को खेलेगी।

View this post on Instagram

A proper day at the pool yesterday 😃🏊

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

विराट ने शेयर की तीन तस्वीरें

आपको बता दें कि कोरोना महामारी के कारण इस बार IPL के 13वें सीजन का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होगा। विराट कोहली मैच से पहले UAE में मस्ती करते हुए दिखे। उन्होंने मस्ती करने की तीन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है और कैप्शन में लिखा, 'पूल में कल एक अच्छा दिन।' विराट के इस कैप्शन वाली फोटो पर जवान देते हुए वरुण धवन ने आग वाले इमोटिकॉन के साथ लिखा 'Ripped', इस पर विराट ने जवाब में लिखा, 'वरुण धवन हाहाहा! आप कैसे हैं सर?'

आपको बता दें कि आरसीबी टीम अभी तक एक बार भी IPL का खिताब नहीं जीत सकी है और कप्तान विराट कोहली का मानना है कि इस बार उनकी टीम काफी संतुलित है और वे ट्रॉफी को अपने नाम कर सकते हैं।

6 महीने बाद विराट क्रिकेट में करेंगे वापसी

आपको बता दें कि कोरोना महामारी के कारण बीते करीब 6 महीने से सबकुछ बंद है। सभी तरह के खेलों पर भी रोक लगी है। ऐसे में विराट कोहली करीब 6 महीने बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी करेंगे।

RCB मैच तो जीती लेकिन कोहली को अब भी खटक रही है टीम की ये कमजोरी, दी सख्त हिदायत

इस बार का IPL 29 मार्च से खेला जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया और फिर अब 19 सितंबर से UAE में खेला जाएगा। हालांकि यहां पर भी कोरोना से सुरक्षा के तमाम नियमों का पालन किया जाएगा।

RCB की टीम: विराट कोहली (कप्तान), मोहम्मद सिराज, क्रिस मोरिस, जोश फिलिप, मोइन अली, एरन फिंच, एबी डिविलियर्स, शहबाज अहमद, पार्थिव पटेल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, इसुरु उडाना, डेन स्टेन, पवन नेगी, देवदत्त पड्डीकल, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरुकीरत मान सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम जाम्पा।

Story Loader