5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली की कप्तानी लगातार सवालों के घेरे में, इस दिग्गज ने श्रेयस अय्यर को बताया बेहतर कप्तान

संजय मांजरेकर ने विराट कोहली की कप्तानी को 10 में से 6 अंक दिए हैं धोनी को 10 में से 9 तो अय्यर को 10 में से 8 अंक मिले हैं मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को 10 में 8 मार्क्स मिले हैं
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

May 17, 2019

virat kohli and Shreyas Iyer

virat kohli and Shreyas Iyer

नई दिल्ली। IPL सीजन 12 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रदर्शन को लेकर विराट की कप्तानी पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पहले तो गौतम गंभीर और टीम इंडिया के ही पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं। संजय मांजरेकर ने श्रेयस अय्यर को विराट कोहली से बेहतरीन कप्तान बताया है।

विराट से बेहतर कप्तान हैं श्रेयस अय्यर- संजर मांजरेकर

RCB के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद विराट की कप्तानी सवालों के घेरे में आई है। संजय मांजरेकर ने विराट कोहली की जगह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की ज्यादा तारीफ की है। मांजरेकर ने कहा है कि श्रेयस अय्यर कप्तानी के मामले में विराट से बेहतर हैं। मांजरेकर ने अय्यर को 10 में से 8 मार्क्स दिए हैं तो वहीं विराट कोहली को 10 में 6 मार्क्स दिए हैं।

धोनी को मिले हैं 10 में से 9 अंक

इसके अलावा मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को भी 10 में से 8 मार्क्स मिले हैं। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 10 में 9 अंक मिले हैं। मांजरेकर ने धोनी का एक अंक शेन वॉटसन को टूर्नामेंट में ज्यादा मौके देने के लिए काटा। मांजरेकर ने किंग्स इलेवन पंजाब के विवादास्पद कप्तान रविचंद्रन अश्विन को 10 में से 7 अंक दिए। उन्होंने कहा कि अश्विन में एक कप्तान और खिलाड़ी दोनों के रूप में बेहतरीन संभावना है। मांजरेकर ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को 10 में से 5 अंक दिए जबकि बीच टूर्नामेंट में रहाणे की जगह कप्तान संभालने वाले स्टीव स्मिथ को उन्होंने 6 अंक दिए।

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को 10 में से 7 दिए। मांजरेकर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के दिनेश कार्तिक को रेट नहीं किया।