5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर को खरीद सकती हैं ये 3 टीमें, मिल सकती है मोटी रकम

महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इस ऑलराउंडर को मुंबई की टीम ने ऑक्शन में 20 लाख रुपए देकर खरीदा था। IPL 2022 Mega Auction के दौरान इन तीन टीमों में से कोई एक उन्हें खरीद सकती है।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 02, 2022

IPL 2022 Mega Auction

IPL 2022 Mega Auction

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर के बेटे Arjun Tendulkar को आईपीएल नीलामी के दौरान मोटी रकम मिल सकती है। अर्जुन तेंदुलकर जिन्होंने अब तक आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला है IPL 2022 Mega Auction के दौरान उनपर पैसों की बरसात हो सकती है।आईपीएल के लिए मेगाऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होना है। अर्जुन तेंदुलकर 20 लाख की बेस प्राइज में उपलब्ध होंगे। ऐसे में इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि उन्हें कम से कम 1 करोड़ तक की धनराशि मले। इससे पहले हुए ऑक्शन में अर्जुन को 20 लाख रुपए मिले थे।

मुंबई इंडियंस: अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की टीम खरीद सकती है इस बात की संभावना काफी ज्यादा है। सचिन तेंदुलकर के बेटे को पिछले सीजन में भी मुंबई की टीम ने ही खरीदा था वहीं हाल में उन्होंने कुछ इतना खास प्रदर्शन भी नहीं किया है कि उनको खरीदने के लिए ऑक्शन टेबल पर फ्रेंचाईजी की लाइन लग जाए।


चैन्नई सुपर किंग्स:
गत विजेता चैन्नई सुपर किंग्स हमेशा से ही ऐसे खिलाड़ियों पर दांव लगाती है जो ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हों। CSK की प्लेइंग इलेवन पर नजर डालें तो पाएंगे कि उस टीम में 1 से लेकर 11 नंबर तक सभी खिलाड़ी बल्लेबाजी करने में कुशल होंगे। अर्जुन तेंदुलकर काफी युवा हैं ऐसे में हो सकता है कि धोनी की टीम भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल कर ले।


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
सचिन तेंदुलकर का नाम जुड़ जाने से अर्जुन तेंदुलकर की अपनी ब्रेंड वेल्यू है। विराट कोहली ने RCB की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। बैंगलोर की टीम भी किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश में है जो ऑलराउंडर हो वहीं जिससे उनके टीम की ब्रेंड वैल्यू और बढ़े ऐसे में इस बात की संभावना है कि अर्जुन आरसीबी टीम में शामिल हो जाएं।
यह भी पढ़ें: ऑक्शन लिस्ट में नाम आने पर भावुक हुए श्रीसंत