29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ओम नमः शिवाय’, IPL 2022 ऑक्शन लिस्ट में नाम आने पर भावुक हुए श्रीसंत

Sreesanth आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे। आईपीएल 2013 के बाद से ही वो इस लीग में नहीं खेले हैं। 590 शॉर्ट लिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट में नाम आने के बाद श्रीसंत ने रिएक्शन देते हुए ओम नमः शिवाय लिखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 1 Feb 2022, 9:20 PM IST

 Sreesanth reacts after makes it in IPL 2022 auction list

Sreesanth

38 साल के भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत की किस्मत खुल गई है। आईपीएल 2022 की नीलामी में 590 शॉर्ट लिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट में श्रीसंत का नाम शामिल है। उम्र के इस पड़ाव पर और लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहने के बाद नीलामी में नाम आना इस तेज गेंदबाज के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। एस श्रीसंत ने इस लिस्ट में नाम आने के बाद खुशी भी जताई है। श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बीसीसीआई, केरला क्रिकेट एसोसिएशन और आईपीएल को टैग करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। इसके अलावा श्रीसंत ने सभी फैंस का धन्यवाद दिया है जिन्होंने उनका साथ दिया।

श्रीसंत ने अपने पोस्ट में लिखा, 'बहुत बहुत धन्यवाद। आभारी और आप में से हर एक के प्यार के लिए आभारी रहूंगा। कृपया मुझे अंतिम नीलामी के लिए भी अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें। ओम नमः शिवाय।' मालूम हो कि इस मेगा ऑक्शन में कुल 370 भारतीय खिलाड़ी और 220 विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं।


श्रीसंत ने 50 लाख रुपए रखी बेस प्राइज: आईपीएल के इस मेगा ऑक्शन में श्रीसंत ने अपनी बेस प्राइज 50 लाख रुपए रखी है। मतलब अगर किसी टीम को उन्हें अपने स्कवॉड में शामिल करना है तो कम से कम 50 लाख रुपए का भुगतान करना होगा। हालांकि, इससे पहले पिछले सीजन में जब उन्होंने अपनी बेस प्राइज 75 लाख रुपए रखी थी तब किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया था।


श्रीसंत पर लगा था आजीवन प्रतिबंध: आईपीएल 2013 में कथित स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में इस खिलाड़ी पर आजीवन प्रतिबंध लग गया था। बाद में उनपर लगे प्रतिबंध को घटाकर सात साल कर दिया। बैन पूरा होने के बाद उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की और केरल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें: नीलामी में इन 3 खिलाड़ियों का टूट सकता है दिल

श्रीसंत का रिकॉर्ड: आईपीएल में अब तक अगर श्रीसंत के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पाएंगे ये कुछ खास नहीं है। श्रीसंत ने अब तक कुल 44 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 29.9 की औसत से महज 40 विकेट चटकाए हैं। पंजाब की तरफ से डेब्यू करने वाले श्रीसंत राजस्थान रॉयल्स और कोच्चि की टीम से खेल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: नीलामी के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट घोषित