19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: मैच के दौरान हार्दिक पांड्या ने किया कुछ ऐसा, लगा 12 लाख का जुर्माना

IPL 2023: हार्दिक पांड्या पर आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगा है जिस वजह से उन पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। पांड्या पर स्लो ओवर रेट का आरोप लगा है। यह गुजरात टाइटंस की पहली गलती है जिस वजह से कप्तान को ही हरजाना भरना होगा।

2 min read
Google source verification
hardik.png

Hardik Pandya Punjab Kings vs Gujarat Titans IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 18वां मुक़ाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला गया। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आई एस बिन्द्रा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात के 6 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में तीसरे नंबर पर आ गया है। लेकिन इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर एक बड़ा जुर्माना लगा है।

हार्दिक पांड्या पर धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मौजूदा आईपीएल में ओवर रेट एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है और कई मैच लगभग चार घंटे तक चले हैं। यह गुजरात टाइटंस की पहली गलती है जिस वजह से कप्तान को ही हरजाना भरना होगा, अगर टीम ये गलती दोहराती है तो कप्तान के अलावा अन्य खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा, वहीं तीसरी बार ये गलती होने पर कप्तान पर बैन भी लगेगा।

टूर्नामेंट से जारी एक बयान में कहा गया है, "चूंकि धीमे ओवर रेट के सम्बन्ध में आईपीएल की आचार संहिता के तहत इस सत्र में टीम का यह पहला अपराध था, पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।" इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसिस और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर अपने मैचों में धीमे ओवर रेट के लिए इतना ही जुर्माना लगाया गया था। गुजरात का अगला मुकाबला घर में रविवार को राजस्थान रॉयल्स से होगा जबकि पंजाब का शनिवार को लखनऊ से मुकाबला होगा।

बता दें, गुजरात टाइटंस की यह चौथे मैच में तीसरी जीत है। इसी के साथ वह आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। गुजरात के अलावा टेबल में लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के भी 6-6 अंक है, मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से दोनों टीमें उनसे आगे हैं। बता दें राजस्थान टॉप पर तो लखनऊ दूसरे पायदान पर है।