
क्या कल फिर दिखेगा रिंकू का जलवा या यशस्वी मचाएंगे धमाल।
IPL KKR vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। इस सीजन का 56वां मुकाबला आज 11 मई को शाम 7.30 बजे ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से यह मैच बेहद अहम है। क्योंकि दोनों ही टीम 11 मैच खेलकर पांच-पांच जीतकर 10-10 अंक के साथ पांचवे और छठे स्थान पर हैं। आइये मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच का हाल और संभावित प्लेइंग इलेवन समेत सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स।
कोलकाता बनाम राजस्थान का हेड टू हेड रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अभी तक 24 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से राजस्थान ने 11 तो कोलकाता ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है। पिछले सीजन में दोनों के बीच दो मैच हुए थे और दोनों ने 1-1 मैच जीता था। इस सीजन में दोनों के बीच यह पहला मुकाबला होगा।
ईडन गार्डन की पिच रिपोर्ट
कोलकाता के ईडन गार्डन की पिच की बात करें तो यहां हमेशा बल्लेबाज का मदद मिलती रही है। हालांकि शुरुआत में पिच पर घास के कारण गेंदबाजों को फायदा मिलता है। आईपीएल में कोलकाता की विकेट को बहुत चैलेंजिंग माना जाता है। यहां कई हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। उम्मीद है कि कोलकाता और राजस्थान के मैच में भी जमकर रन बरस सकते हैं।
कोलकाता के मौसम का हाल
कोलकाता के मौसम की बात करें तो आज 11 मई को मौसम खुशनुमा बना रहेगा। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने करीब 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी चेतावनी जारी की है। गुरुवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
कोलकाता बनाम राजस्थान के मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारतीय समयानुसार, कोलकाता बनाम राजस्थान के मैच का सीधा प्रसारण आप 11 मई को शाम 7.30 बजे से देख सकते हैं। इससे पहले 7 बजे टॉस होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें : भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों का ऐलान
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा और वरुण चक्रवर्ती।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, मुरुगन अश्विन, संदीप शर्मा, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल।
यह भी पढ़ें : केएल राहुल की सर्जरी हुई सफल, बताया कब करेंगे मैदान पर वापसी
Updated on:
11 May 2023 07:10 am
Published on:
10 May 2023 03:25 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
