24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: रहाणे की सैलरी से ज्यादा है इन LED स्टम्प्स की कीमत, जानिए क्या है इनकी खासियत

IPL LED Stumps All Details : आईपीएल 2023 में गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रहे चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की सैलरी से ज्यादा महंगी मैच के दौरान उपयोग की जा रही स्टम्प्स की कीमत है। इनकी खासियत क्या-क्या है इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे।

2 min read
Google source verification
led_stumps.jpg

LED स्टम्प्स की कीमत

IPL LED Stumps All Details : इंडियन प्रीमियर लीग में इस्तेमाल हो रहे एलईडी स्टम्प्स काफी महंगे हैं। यह कई खिलाड़ियों की आईपीएल सैलरी से तो महंगी है कि साथ ही मैच में अच्छा परफॉर्मेंस देने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच में दी जाने वाली प्राइज मनी सलसे भी इनका दाम 70 गुना ज्यादा है। आपको बता दें कि आईपीएल में खिलाड़ियों को मिलने वाली सबसे कम प्राइस 20 लाख रुपया है। न जाने ऐसे कितने खिलाड़ी हैं जो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सैलरी 50 लाख से कम है। उदाहरण के तौर पर आप चेन्नई सुपर किंग्स तरफ से आई ।पीएल 2023 में खेल रहे अंजिक्या रहाणे को ले लीजिए, जिनका बल्ला इस आईपीएल खूब गरज रहा है। लेकिन उनकी सैलरी से स्टम्प की कीमत कहीं ज्यादा है।


2022 में पांड्या ने लगाई थी लाखों की चपत

सन 2022 में गुजरात और राजस्थान के खिलाफ मुकाबला चल रहा था। तब सीजन के 24वें मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ऐसा दमदार थ्रो मारा, जिससे स्टम्प दो भागों में बट गया। इसके बाद उनके इस थ्रो की तो खूब चर्चा हुई थी, लेकिन बीसीसीआई को अच्छी खासी चपत लग गई। उस मैच में पता चला था कि एकदम आधुनिक टेक्नोलॉजी से लेस स्टम्प के एक सेट की कीमत 35 लाख से 40 लाख के करीब होती है। अब आप खुद ही अंदाजा लगा लीजिए कि उस मैच के बाद बीसीसीआई को कितना घाटा लगा होगा।

खासियत जान लीजिए

बता दें कि, पहले क्रिकेट में लकड़ी से बने विकेट का इस्तेमाल किया जाता था। धीरे धीरे टेक्नोलॉजी के विकास के बाद पहले इनके बेल्स एलईडी फॉर्म में आने लगे। फिर पूरा स्टंप्स को ही एलईडी में बदल दिया गया। यह दिखने में तो काफी आकर्षक होते ही हैं, साथ हीं करीबी मामलों में थर्ड अंपायर को निर्णय देने में काफी मदद करते हैं। साफ- साफ शब्दों में कह तो जैसे ही स्टम्प्स से बॉल या हाथ कुछ भी टच होता है तो इनकी एलईडी एलईडी चमकने लगती है। जिससे थर्ड अंपायर को फैसला देने में आसानी होती है।

यह भी पढ़ें : धोनी के साथ यहां बैठने को बेताब हैं सुनील गावस्कर, देखना चाहते हैं माही का गुस्सा
स्टंप्स के एक सेट की कीमत टीम के मैच फीस बराबर होती है। वनडे मैच खेलने वाली भारतीय प्लेइंग इलेवन को करीब 60 लाख रुपये और T20 में 33 लाख रुपए मिलते हैं। जबकि उस स्टम्प के एक सेट की कीमत भी 60 से 70 लाख के आसपास होती है। अजिंक्य रहाणे को इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख देकर उनको शामिल किया था। उनके आईपीएल सैलरी से स्टम्स की कीमत की तुलना करें तो कम से कम 10 से 20 लाख ज्यादा तो हैं ही।

यह भी पढ़ें : जल्द भारत के लिए खेलेगा यह खिलाड़ी, रोहित ने MI के इस धुरंधर के लिए की भविष्यवाणी