5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023 : 17.5 करोड़ वाले खिलाड़ी को बाहर कर मुंबई इंडियंस इन गजब रिकॉर्डधारी खिलाड़ियों को दे सकती है मौका

IPL 2023 MI vs DC : आईपीएल 2023 की नीलामी में जिस ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी के पीछे मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपए लगाए, उसका प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। कैमरून ग्रीन ने अब तक दो मैचों में महज 17 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में भी उनका हाल बेहाल रहा है। तीन खिलाड़ी जो कैमरून ग्रीन की जगह आज टीम में ले सकते हैं, उनका नाम इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे।

2 min read
Google source verification
cameron_green.jpg

17.5 करोड़ वाले खिलाड़ी को बाहर कर मुंबई इंडियंस इन गजब रिकॉर्डधारी खिलाड़ियों को दे सकती है मौका

ipl 2023 MI vs DC : आईपीएल 2023 अब तक पांच बार ट्रॉफी जीत चुकी मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा है। मुंबई इंडिया अपने पहले दोनों मुकाबले को गंवा चुकी है और अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। मुंबई के निराशाजनक प्रदर्शन का मुख्य कारण उनके बल्लेबाजों का ना चल पाना है। नीलामी में जिस कैमरून ग्रीन को मुंबई ने 17.5 करोड़ रुपए में खरीदा था, उनका प्रदर्शन अब तक बेहद खराब रहा है। दो मैचों में ग्रीन ने 110 की मामूली स्ट्राइक रेट से 17 रन बनाए हैं तो गेंदबाजी में भी वह प्रति ओवर 10 रन से ज्यादा दे रहे हैं। ऐसे में आज दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले कप्तान रोहित शर्मा इनकी जगह किसी ने चेहरे को मौका दे सकते हैं, जिनका पिछला रिकॉर्ड शानदार रहा है।

1. डेवाल्ड ब्रेविस - बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस आज मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में कैमरून ग्रीन की जगह ले सकते हैं| पिछले सीजन में ब्रेविस ने शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी| सात मैचों में लगभग 145 की एक स्ट्राइक रेट से ब्रेविस ने 161 रन बनाए थे| यह छोटा खिलाड़ी लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर है| दक्षिण अफ्रीका और मुंबई इंडियंस का फ्यूचर स्टार माना जाने वाला यह खिलाड़ी कितना टैलेंटेड है यह सबको पता चल चुका है| ब्रेविस को मुंबई में ऑक्शन में तीन करोड़ रुपए में खरीदा था| जिस तरह का प्रदर्शन अभी कैमरून ग्रीन कर रहे हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है कि आज उन्हें टीम से बाहर रहना पड़ेगा और उनकी जगह ब्रेविस को मौका मिल सकता है|


2. ट्रिस्टन स्टब्स - रोहित शर्मा आज कैमरून ग्रीन की जगह एक 22 वर्षीय साउथ अफ्रीका खिलाड़ी को मौका दे सकते हैं, जिन्होंने 9 T20 इंटरनेशनल में अब तक लगभग 165 की स्ट्राइक रेट से कुल 173 रन बनाए हैं| आईपीएल में अपने हुनर दिखाने को उन्हें ज्यादा मौका तो नहीं मिला है लेकिन उनकी काबिलियत के बारे में मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट को पता है| ऐसे में को रोहित शर्मा आज मौका दे सकते हैं |

यह भी पढ़ें : RCB वालों सचिन को यू हीं 'क्रिकेट का भगवान' नहीं कहा जाता, यकीन न हो तो खुद देख लीजिए!
3. रिले मेरेडिथ - तीसरे खिलाड़ी रिले मेरेडिथ हैं जो कैमरून ग्रीन की जगह आज प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जा सकते हैं| रिले मेरेडिथ अगर प्लेयिंग 11 में शामिल होते हैं तो मुंबई इंडियंस की बॉलिंग अटैक को भी मजबूती मिलेगी|

यह भी पढ़ें : कौन है ये 'सख्त लौंडा' जो रिंकू के 5 छक्के का बाद भी खुश नहीं हुआ, कारण पता चल गया
रिले मेरेडिथ एक तेज गेंदबाज है जो अपनी सटीक लाइन लेंथ से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं| आईपीएल में अब तक इनके नाम 12 विकेट हैं और मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी यूनिट बुमराह और जोफ्रा आर्चर के चोटिल हो जाने के बाद थोड़ी कमजोर हुई है| ऐसे में रिले मेरेडिथ के शामिल होने से बोलिंग अटैक को मजबूती मिलनी तो तय है|

यह भी पढ़ें : रिंकू से पहले तीन बल्लेबाज लगा चुके हैं ओवर में 5 छक्के, 2 का नाम आपको याद भी नहीं होगा