5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन है ये ‘सख्त लौंडा’ जो रिंकू के 5 छक्के का बाद भी खुश नहीं हुआ, कारण पता चल गया

GT vs KKR Rinku Singh : एक नाम जो कल से सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंडिंग में है वो है रिंकू सिंह। कारण गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐसा कारनामा कर दिया कि सब देखते रह गए। सभी खिलाड़ी के जश्न मनाने का फोटो सब ने देखा लेकिन इस बीच एक फोटो वायरल हुई जिसमें एक आदमी एकदम शांत बैठा है और बगल में कप्तान नितीश राणा चिल्लाते भागते दिख रहे हैं। कौन है यह आदमी जो खुशी के पल में भी एकदम आराम से बैठा है, इसको जीत से कोई खुशी ना हुई ,इस तरह के सभी सवालों का हम आपको देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 10 Apr 2023, 7:15 PM IST

ar_shrikant.jpg

कौन है ये 'सख्त लौंडा' जो रिंकू के 5 छक्के का बाद भी खुश नहीं हुआ, कारण पता चल गया

GT vs KKR Rinku Singh : न जीतने की खुशी ना हार का गम, ऐसे लोग जो हार जीत से काफी ऊपर उठ चुके होते हैं, जिन्हें इस दुनिया के किसी भी इमोशन से कोई मतलब नहीं होता| ऐसे लोगों को हम वैरागी कहते हैं। इस पंक्ति को लिखने की क्या जरूरत पड़ी अगर आपके मन में यह सवाल आता है तो बता दें कि ऊपर आपने जो तस्वीर देखी उसमें केकेआर के कप्तान नितीश राणा, रिंकू सिंह द्वारा किए गए कारनामे के बाद चिल्लाते और भागते नजर आ रहे हैं और बगल में एक महानुभाव बैठे हैं उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कुछ हुआ ही ना हो। एक तरफ खुशी का कोई ठिकाना नहीं है तो दूसरे आदमी को देख ऐसा लग रहा है यह तो कुछ नया नहीं है| ऐसा तो रोज होता रहता है। सोशल मीडिया पर ऐसे ही इस फोटो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कौन है यह आदमी जो रिंकू को मैच खत्म करते हुए देख खुश नहीं है ? वही दूसरे आदमी ने लिखा "सख्त लौंडा"

कौन है ये मिस्ट्री मैन


सोशल मीडिया पर इस तरह के हजारों सवाल के बीच इस बात की चर्चा होने लगी की आखिरी आदमी है कौन और क्या यह वाकई खुश नहीं है तो इसका जवाब मिल गया है| जवाब दिया है जॉय भट्टाचार्य नाम के लेखक और खेल निर्माता ने, वह आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर के पूर्व टीम निदेशक है जॉय भट्टाचार्य ने लिखा - ये शख्स हैं केकेआर के एनालिस्ट एआर श्रीकांत| 15 साल से टीम के साथ बने हुए हैं |

यदि आप श्रीकांत को समझना चाहते हैं तो जान लीजिए कोलकाता ने जब 2009 में लगातार सात मैच हारा तो उसके एक दिन बाद उन्होंने केकेआर का टैटू बनवाया था और टीम का मनोबल ऊँचा किया था | केकेआर के लिए ऐसा समर्पित आदमी मैंने आजतक नहीं देखा| मैं ऐसे किसी आदमी को नहीं जानता जो श्रीकांत से ज्यादा इस टीम की परवाह करता हो, तो बिना कुछ जाने कृपया इस तरह के निष्कर्ष पर ना आएं|

यह भी पढ़ें : रिंकू से पहले तीन बल्लेबाज लगा चुके हैं ओवर में 5 छक्के, 2 का नाम आपको याद भी नहीं होगा
भट्टाचार्य के इस पोस्ट से दूध का दूध पानी का पानी हो गया कि इस फोटो में गंभीर दिख रहे यह आदमी एआर श्रीकांत हहैं| श्रीकांत कोलकाता के लिए प्लेयर एक्विजिशन एवं टैलेंट स्काउटिंग के प्रमुख हैं और पिछले 15 साल से सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं| सिर्फ IPL ही नहीं अन्य घरेलू टी-20 प्रतियोगिता के साथ-साथ सीपीएल, बीपीएल, और पीएसएल में भी श्रीकांत ने काम किया है|

यह भी पढ़ें : रिंकू सिंह के छक्कों पर उनके मां-पिता ने जो कहा, वो सुनकर आप खुश हो जाएंगे