28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023 Mini Auction : सैम करन, ग्रीन और स्टोक्स पर हुई धन वर्षा, कौन कितने में बिका देखें पूरी लिस्ट

IPL 2023 : आईपीएल मिनी ऑक्शन में सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें 18.50 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा है। उनके अलावा कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह सैम करन के बाद आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं मिनी ऑक्शन के पहले राउंड में जो रूट और शाकिब अल हसन अनसोल्ड रह गए थे। अंत में उन्हें उनके बेस प्राइस पर खरीदा गया।

4 min read
Google source verification
ipl_auct.jpg

IPL Mini Auction 2023 Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का मिनी ऑक्शन कोच्चि में आयोजित किया गया। मिनी ऑक्शन के दौरान अधिकतर विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा है। सैम करन, कैमरन ग्री, हेरी ब्रूक, बेन स्टोक्स और निकोलस पूरन सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिके हैं। सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा है तो बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। जबकि निकोलस पूरन को लखनऊ सुपरजॉयंट्स ने 16 करोड़ में खरीदा है। इसके अलावा जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ खरीदा है।

आईपीएल मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो मयंक अग्रवाल 8.25 करोड़ में बिके हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है। वहीं शिवम मावी को 6 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा है। जबकि मुकेश कुमार जिनका बेस प्राइज महज 20 लाख था, उन्हें खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल ने 5.50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।













































































































































































































































































































































































































































































खिलाड़ी का नाम बेस प्राइज़ कितने में बिका टीम
केन विलियमसन2 करोड़2 करोड़गुजरात टाइटन्स
हैरी ब्रूक1.5 करोड़13.25 करोड़सनराइजर्स हैदराबाद
मयंक अग्रवाल1 करोड़8.25 करोड़सनराइजर्स हैदराबाद
अजिंक्य रहाणे50 लाख50 लाखचेन्नई सुपर किंग्स
सैम करन2 करोड़18.50 करोड़पंजाब किंग्स
जेसन होल्डर2 करोड़5.75 करोड़राजस्थान रॉयल्स
ओडिन स्मिथ50 लाख50 लाखगुजरात टाइटन्स
सिकंदर रज़ा50 लाख50 लाखपंजाब किंग्स
कैमरून ग्रीन2 करोड़17.50 करोड़मुंबई इंडियंस
बेन स्टोक्स2 करोड़16.25 करोड़चेन्नई सुपर किंग्स
निकोलस पूरन2 करोड़16 करोड़लखनऊ सुपर जाएंट्स
हेनरिक क्लासेन1 करोड़5.25 करोड़सनराइजर्स हैदराबाद
फिलिप साल्ट2 करोड़2 करोड़दिल्ली कैपिटल्स
रीस टॉपले75 लाख1.90 करोड़रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
झए रिचर्डसन1.50 करोड़1.50 करोड़मुंबई इंडियंस
जयदेव उनादकट50 लाख50 लाखलखनऊ सुपर जाएंट्स
ईशांत शर्मा50 लाख50 लाखदिल्ली कैपिटल्स
अदिल रशीद2 करोड़2 करोड़सनराइजर्स हैदराबाद
मयंक मारकंडे50 लाख50 लाखसनराइजर्स हैदराबाद
शाईक रसीद20 लाख20 लाखचेन्नई सुपर किंग्स
विवरंत शर्मा20 लाख2.60 करोड़सनराइजर्स हैदराबाद
निशांत संधू20 लाख60 लाखचेन्नई सुपर किंग्स
समर्थ व्यास20 लाख20 लाखसनराइजर्स हैदराबाद
सनवीर सिंह20 लाख20 लाखसनराइजर्स हैदराबाद
श्रीकर भरत20 लाख1.20 करोड़गुजरात टाइटंस
उपेंद्र यादव20 लाख25 लाखसनराइजर्स हैदराबाद
वैभव अरोड़ा20 लाख60 लाखकोलकाता नाइट राइडर्स
यश ठाकुर20 लाख45 लाखलखनऊ सुपर जाएंट्स
एन नागादेशन20 लाख90 लाखकोलकाता नाइट राइडर्स
शिवम मावी40 लाख6 करोड़गुजरात टाइटंस
मुकेश कुमार20 लाख5.50 करोड़दिल्ली कैपिटल
हिमांशु शर्मा20 लाख20 लाखरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
मनीष पांडे1 करोड़1.40 करोड़दिल्ली कैपिटल
विली जैक्स1.50 करोड़3.20 करोड़रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रोमारियाे शेफर्ड50 लाख50 लाखलखनऊ सुपर जाएंट्स
डेनियल सैम्स75 लाख75 लाखलखनऊ सुपर जाएंट्स
काइल जेमिसन1 करोड़1 करोड़चेन्नई सुपर किंग्स
अमित मिश्रा50 लाख50 लाखलखनऊ सुपर जाएंट्स
पियूष चावला50 लाख50 लाखमुंबई इंडियंस
हरप्रीत सिंह भाटिया20 लाख40 लाखपंजाब किंग्स
मनोज भांदगे20 लाख20 लाखरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
मयंक डागर20 लाख1.80 करोड़सनराइजर्स हैदराबाद
डाउ जानसन20 लाख20 लाखमुंबई इंडियंस
पारिक मांकड20 लाख20 लाखलखनऊ सुपर जाएंट्स
डावोन फेरिएरा20 लाख50 लाखराजस्थान रॉयल्स
उर्विल पटेल20 लाख20 लाखगुजरात टाइटंस
विष्णु विनोद20 लाख20 लाखपंजाब किंग्स
विधवत केवेरप्पा20 लाख20 लाखपंजाब किंग्स
राजन कुमार20 लाख70 लाखरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
सुयस शर्मा20 लाख20 लाखकोलकाता नाइट राइडर्स
जोशहुआ लिटिल50 लाख4.40 करोड़गुजरात टाइटंस
मोहित शर्मा50 लाख50 लाखगुजरात टाइटंस
शम्स मुलानी20 लाख20 लाखमुंबई इंडियंस
स्वपनिल सिंह20 लाख20 लाखलखनऊ सुपर जाएंट्स
नितीश रेड्‌डी20 लाख20 लाखसनराइजर्स हैदराबाद
अविनाश सिंह20 लाख60 लाखरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
कुलवंत खेज्रोरिया20 लाख20 लाखकोलकाता नाइट राइडर्स
अजय जादव मंडल20 लाख20 लाखचेन्नई सुपर किंग्स
कुनाल सिंह राठौर20 लाख20 लाखराजस्थान रॉयल्स
सोनू यादव20 लाख20 लाखरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
निहाल वढेरा20 लाख20 लाखमुंबई इंडियंस
भगथ वर्मा20 लाख20 लाखचेन्नई सुपर किंग्स
मोहित राठी20 लाख20 लाखपंजाब किंग्स
शिवम सिंह20 लाख20 लाखपंजाब किंग्स
अब्दुल बासिथ20 लाख20 लाखराजस्थान रॉयल्स
राघव गोयल20 लाख20 लाखमुंबई इंडियंस
युद्धवीर सिंह चरक20 लाख20 लाखलखनऊ सुपर जाएंट्स
नवीन उल हक50 लाख50 लाखलखनऊ सुपर जाएंट्स
आकाश वशिष्ट20 लाख20 लाखराजस्थान रॉयल्स
मंदीप सिंह50 लाख50 लाखकोलकाता नाइट राइडर्स
अनमोलप्रीत सिंह20 लाख20 लाखसनराइजर्स हैदराबाद
मुरगन अश्विन20 लाख20 लाखराजस्थान रॉयल्स
केएम आसिफ30 लाख30 लाखराजस्थान रॉयल्स
जो रूट1 करोड़1 करोड़राजस्थान रॉयल्स
शाकिब अल हसन1.5 करोड़1.5 करोड़कोलकाता नाइट राइडर्स


किस टीम ने कितने खिलाड़ी किए थे रिलीज

ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा 16 खिलाड़ियों की रिलीज किया था। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने 13, सनराइजर्स हैदराबाद ने 12, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने 9, चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स ने 6, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। ऑक्शन में कई रिलीज खिलाड़ियों को दोगुने से भी ज्यादा दाम में खरीदा गया है।