2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेट

सिराज की यॉर्कर पर चारों खाने चित हुए रसेल और खिल उठा अनुष्‍का का चेहरा, देखें वीडियो

आईपीएल 2023 में आंद्रे रसेल का बल्ला अब तक पूरी तरह से खामोश रहा है। केकेआर की पारी का 19वां ओवर चल रहा था और गेंद मोहम्मद सिराज के हाथ में थी। रिंकू सिंह इस ओवर में 15 रन लेकर सिराज की जमकर पिटाई कर चुके थे। ओवर की आखिरी गेंद खेलने के लिए आंद्रे रसेल सिराज के सामने थे। सिराज ने 144 की रफ्तार से बेहतरीन यॉर्कर फेंकी, जिसका रसेल के पास कोई जवाब नहीं था। रसेल के आउट होते हुए सिराज ने स्‍टेडियम में जमकर जश्न मनाया। वहीं, स्टैंड्स में बैठीं अनुष्का शर्मा का चेहरा भी खुशी से खिल उठा।

Google source verification