8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: इमोशनल हुए धोनी, IPL से संन्यास के संकेत दिए, दर्शकों से सामने किया बड़ा खुलासा

IPL 2023 MS Dhoni on IPL Retirement : चेन्नई से मिलने वाले प्यार से अभिभूत धोनी दो साल बाद चेन्नई आ कर गजब खुश दिखाई दिए। वहीं अपने आईपीएल करियर पर भी धोनी ने ऐसे संकेत दिए, जिससे उनके संन्यास पर अटकलें लगनी शुरू हो गयी है।

2 min read
Google source verification
dhoni_retire.jpg

इमोशनल हुए धोनी, IPL से संन्यास के संकेत दिए

ipl 2023 MS Dhoni on IPL Retirement : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 29वां मैच शुक्रवार को चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। मैच में चेन्नई का सामना हैदराबाद (CSK vs SRH) से हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। रवींद्र जडेजा ने अच्छी गेंदबाजी की, जबकि सलामी बल्लेबाज डेवोन कोवेन ने नाबाद अर्धशतक बनाया। इस मैच में मिली जीत के साथ हीं चेन्नई के 6 मैच में 8 अंक हो गये है और टीम अभी अंक-तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। टीम में सभी खिलाड़ी अभी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसका परिणाम मैच के रिजल्ट में देखने को मिल रहा है।


कैसा रहा धोनी का प्रदर्शन

हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में धोनी ने फिर से विकेट के पीछे से ही कमाल कर दिया। एक स्टम्प, एक रन आउट और एक अविश्वसनीय कैच लेकर धोनी ने अपने गेंदबाजों को अच्छे से सपोर्ट किया। गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए और उनके सामने हैदराबाद के बल्लेबाज असहाय नजर आए। रविंद्र जडेजा ने 4 ओवर में कुल 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जिस कारण से हैदराबाद मात्र 134 रन ही बना सकी।

करियर का आखिरी फेज है

मैच जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में धोनी ने कई बातें साझा की। इसी दौरान अपने संन्यास को लेकर भी उन्होंने बड़ी बात कह दी। धोनी बोले- कुछ भी कहा जा रहा हो, हो रहा हो, यह मेरे कैरियर का अंतिम फेज है। मैं इसे इंजॉय करूँ मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी यही है, यहां ( चेन्नई ) खेलना अच्छा लगता है, यहां के लोगों ने मुझे बेशुमार प्यार किया है और मैं क्या बोलूंगा ये सुनने के लिए, ये लोग हमेशा देर रात तक रुकते हैं ।


माही की बात माही ही जाने

धोनी कब, क्या, कौन सा निर्णय लेंगे, इस बारे में उनके सिवा कोई नहीं जानता। ना उनके फैमिली मेंबर, ना उनके टीम के सदस्य। ऐसे में धोनी ने अपने संन्यास को लेकर जो इशारा दिया है, जिस प्रकार भावुक हुए हैं, उससे यह अंदाजा तो लगाया जा सकता है कि यह सीजन धोनी के आईपीएल करियर का आखिरी सीजन हो सकता है।

मैच का सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उनकी पूरे बल्लेबाजी जडेजा के फिरकी में उलझी नजर आई। इस कारण हैदराबाद की टीम उबर नहीं सकी और 134 रन ही बना पाई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ओपनिंग पार्टनरशिप ने 87 रन जोड़कर मैच को लगभग खत्म कर दिया। चेन्नई ने 7 विकेट से इस मैच को अपने नाम किया।