
Naveen-Ul-Haq trolled Indian premier league: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों 81 रनों से हार का सामना करने के बाद प्रशंसक नवीन को उन्हीं की पोस्ट को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोल करने में मुंबई के कुछ खिलाड़ी भी शामिल हैं।
एलिमिनटर मुकाबले में नवीन उल हक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। कप्तान रोहित शर्मा, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव का विकेट भी नवीन ने ही लिए थे। नवीन की इसी गेंदबाजी ने मुंबई इंडियंस को 200 का आंकड़ा छूने से पहले ही रोक दिया था। हालांकि मुंबई इंडियंस के 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की पूरी टीम 101 रनों पर ही सिमट गई थी। इस हार के साथ लखनऊ का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।
इस हार के बाद सोशल मीडिया पर नवीन उल हक को यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी संदीप वॉरियर, विष्णु विनोद और कुमार कार्तिकेय ने सोशल मीडिया पर आम की तस्वीरों के साथ गांधी जी के तीन बंदर यानी की बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो और बुरा मत कहो वाले पोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनके इन तस्वीरों को देखते हुए प्रशंसक नवीन को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
इन ट्वीट्स से 'मैंगो' शब्द इतना वायरल हुआ कि ट्रेंड करने लगा। जिसके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स ने "मैंगो", ''मैंगोज'', "स्वीट" और "आम" शब्दों को म्यूट कर दिया। बता दें ट्विटर पर जब कोई किसी शब्द को म्यूट करता है तो उस शब्द के ट्वीट होने पर उसके नोटिफिकेशन नहीं मिलते।
Published on:
25 May 2023 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
