9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स हर मैच में 11 नहीं बल्कि 10 खिलाड़ियों के साथ उतरती है, जाने कैसे

राजस्थान की टीम 11 नहीं 10 खिलाड़ी के साथ ही हर मैच में उतरती है। क्योंकि सबको पता है इस खिलाड़ी का फ्लॉप होना तो तय हीं है। एक खिलाड़ी जो आईपीएल शुरू होने से पहले ट्वीट करके कहता है कि मैं इस आईपीएल किसी ओवर में 4 छक्के मारूंगा। लेकिन हकीकत में वह खिलाड़ी 4 मैच में 40 रन भी नहीं बना पाया है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि पता नहीं राजस्थान रॉयल्स हर मैच में इस खिलाड़ी को क्यों प्लेइंग इलेवन में शामिल कर रही है।

2 min read
Google source verification
flop_parag_1.jpg

थोथा चना बाजे घना, नाम बड़े दर्शन छोटे, इन दिनों ये मुहावरे राजस्थान के खिलाड़ी रियान पराग पर 100 फीसदी फिट बैठ रहा है। संजू की टीम और मैनेजमेंट इस खिलाड़ी को लगातार मौका पर मौका दिए जा रही है। लेकिन इस खिलाड़ी ने भी कसम खा रखी है कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा ही नहीं। आईपीएल शुरू होने से पहले बड़े-बड़े दावे करने वाले रियान पराग का बल्ला आईपीएल 2023 में बिल्कुल खामोश है। इनकी बल्लेबाजी की बात करें तो ऐसा हाल हो गया है, जिस गेंदबाज को कभी भी विकेट नहीं मिलता है वह भी इनको आउट करके चला जाता है। मान लीजिए कि राजस्थान की टीम 11 नहीं 10 खिलाड़ी के साथ ही हर मैच में उतरती है। क्योंकि सबको पता है रियान पराग का फ्लॉप होना तो तय ही है।


IPL शुरू होने से पहले किया था बड़ा दावा

जिस खिलाड़ी को 1 ओवर में चार या पांच या छह सिक्स मारना होता है वह ट्वीट करके नहीं बताता कि मैं इतने छक्के मारूंगा। बल्कि गेंदबाज अगर खराब गेंद फेंकते हैं या उस बल्लेबाज में काबिलियत होती है तो इतने छक्के लग जाते हैं। रिंकू सिंह को ही ले लीजिए जिन्होंने यश दयाल के अंतिम ओवर में 5 छक्के लगाकर ऐतिहासिक जीत दिलाई। लेकिन कभी उन्होंने इस बात का दावा नहीं किया था। लेकिन एक खिलाड़ी हैं, जिनका नाम रियान पराग है, जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। उन्होंने आईपीएल शुरू होने से पहले दावा किया था कि उन्हें लगता है कि वह किसी ओवर में 4 छक्के मारेंगे। ट्वीट देख लीजिए


बात ओवर में 4 छक्के की थी, 4 मैच में 40 रन नहीं बने

ऊपर आपने उनका ट्वीट देख लिया जिसमें उन्होंने 14 मार्च 2023 को 1:22 PM पर ये बात कही थी। अब आते हैं उनके मौजूदा परफॉर्मेंस पर राजस्थान की तरफ से इस सीजन रियान पराग 4 मैच खेल चुके हैं। लेकिन इन चार मैचों में पराग के बल्ले से निकले हैं सिर्फ उन 39 रन। बात उनके पूरे कैरियर की करें तो, अब तक रियान पराग आईपीएल ने 50 मैच खेल चुके हैं। लेकिन उनकी बल्लेबाजी औसत 20 के पार भी नहीं पहुंच पाई है। राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग का पूरा साथ दिया है।

इस खिलाड़ी को आईपीएल 2019 के दौरान 20 लाख रुपए की बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया गया था। उसके बाद आईपीएल 2022 के मेगा ऑप्शन में राजस्थान ने तीन करोड़ 80 लाख में फिर खरीदा और 2023 में उन्हें फिर रिटेन किया। इतने सारे आंकड़ों से तो साफ है कि राजस्थान ने रियान पराग पर पूरा भरोसा जताया है। उन्हें हर सीजन के लगभग हर मैच में खेलने का मौका भी मिलता है।

लेकिन रियान पराग हैं कि अपने खराब फार्म को लेकर एकदम कंसिस्टेंट हैं। अब तक आईपीएल के 50 मैचों में उन्होंने 40 पारियां खेली है, जिसे मात्र 16.35 की औसत से उन्होंने 556 रन बनाए। इस बार वह आईपीएल का पांचवां सीजन खेल रहे हैं। लेकिन अभी तक उनके बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतकीय पारियां निकली है और उनके बल्ले से बेस्ट स्कोर 56 रन बना है।

यह भी पढ़ें : लोग राशिद खान को महान बताते हैं लेकिन कल उन्हें संजू ने....,राजस्थान के कोच ने दिया ये बयान
इन सभी आंकड़ों से साफ हो जाता है कि राजस्थान वाले मौजूदा सीजन में 11 नहीं बल्कि सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरती है क्योंकि रियान पराग का टीम में होना या ना होना कोई मायने ही नहीं रखता।

यह भी पढ़ें : सैमसन ने बता दिया हेटमायर को सबसे ज्यादा क्या पसंद है, गुजरात हो हराने के बाद गरजे संजू