10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: लोग राशिद खान को महान बताते हैं लेकिन कल उन्हें संजू ने…., जीत के बाद राजस्थान के कोच ने दिया बड़ा बयान

IPL 2023 Sanju Samson : अफगानी स्पिनर राशिद खान के 3 गेंदों पर संजू सैमसन ने 3 छक्के लगाए। राजस्थान ने इस मैच में गुजरात को आसानी से हरा दिया। संजू के शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान के कोच कुमार संगकारा ने बड़ी बात कही।

2 min read
Google source verification
sanhu_rashid.jpg

लोग राशिद खान को महान बताते हैं लेकिन कल उन्हें संजू ने....

ipl 2023 Sanju Samson : पिछले सीजन की भांति इस सीजन में भी राजस्थान रॉयल्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। कप्तान संजू सैमसन फ्रंट से लीड कर रहे हैं। रविवार को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू और हेटमायर के धमाकेदार बल्लेबाजी की मदद से गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया और अंक तालिका में अपना प्रथम स्थान काबिज रखा है। मैच में जहां संजू ने 32 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्के की मदद से 7 रन बनाए वहीं हेटमायर ने 26 गेंदों में दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 56 रन की नाबाद पारी खेली। इन दोनों की पारियों की बदौलत राजस्थान ने गुजरात की ओर से बनाए गए 177 रनों के स्कोर 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।


दबाब हटाया संजू ने

प्लेयर ऑफ द मैच हेटमायर को बनाया गया। लेकिन इस मैच में वह प्लेयर संजू ही थे जिन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी-20 स्पिनरों में से एक राशिद खान के खिलाफ हमला बोला और राजस्थान को जीत की राह पर आगे बढ़ाया। राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान 13वां ओवर गेमचेंजर साबित हुआ। एक समय राजस्थान को 14 रन प्रति ओवर के करीब रन लाना था।

लेकिन इसी ओवर में गुजरात के बेस्ट स्पिनर राशिद खान को संजू ने हैट्रिक छक्के लगाए, जिससे राजस्थान के बल्लेबाजों पर जो दबाव था वह समाप्त हो गया और उसके बाद हेटमायर ने अपने ताबड़तोड़ हीटिंग एबिलिटी का नमूना पेश किया और मैच को राजस्थान की झोली में डाल दिया।

हम बॉल खेलते है बॉलर नहीं

संजू के इस पारी के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें टीम के कोच कुमार संगकारा कप्तान संजू की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में संगकारा जब बोल रहे थे तब कप्तान संजू सहित राजस्थान रॉयल्स के सभी खिलाड़ी साथ बैठे दिख रहे हैं। संगकारा कहते हैं कप्तान और साथियों आप पावर प्ले में स्कोर नहीं बना सके। लेकिन राशिद खान के उस ओवर में हमने तब रफ्तार पकड़ ली। यह मैच को बदलने वाला ओवर था। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज...... कुछ लोग राशिद खान को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ T20 के गेंदबाज कहते हैं।


यह भी पढ़ें: वेंकटेश अय्यर के शतक पर झूमी शाहरुख खान की बेटी सुहाना, आपने देखा ये वायरल सेलिब्रेशन
लेकिन वह इस मुकाबले में फीका नजर आए, यह दिखाता है कि कुछ भी संभव है। राशिद खान हो, मुरलीधरण हो या अनिल कुंबले, जब मुकाबला में होते हैं तो इसका कोई मायने नहीं होता, क्योंकि हम गेंद खेलते हैं। गेंदबाज कौन है इसका कोई मतलब नहीं होता। एक बार फिर आपने जो भी किया शानदार किया ..,जीत की आपको बधाई। संगकारा ने संजू की तारीफ करते हुए जब संबोधन को समाप्त किया किया तो राजस्थान रॉयल्स टीम ने अपने कप्तान की तारीफ की और जमकर तालियां बजाई।

यह भी पढ़ें: सैमसन ने बता दिया हेटमायर को सबसे ज्यादा क्या पसंद है, गुजरात हो हराने के बाद गरजे संजू

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग