
IPL के दौरान रेव पार्टी में ड्रग्स लेते पकड़ा, फिर धर्म बदलकर की शादी, 9 साल बाद इस खिलाड़ी का शानदार कमबैक।
Wayne Parnell : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेेंजर्स बैंगलोर के बीच 15वां मुकाबला खेला गया। सांस रोक देने वाले इस रोमांचक मुकाबले का फैसला अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर लखनऊ के पक्ष में गया। इस मैच को जीतते ही लखनऊ सुपर जाइंट्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस जीत के बाद टीम के मेंटर गौतम गंभीर समेत तमाम खिलाडि़यों ने जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को इस अप्रत्याशित जीत के लिए बधाई दी। आरसीबी भले ही इस मुकाबले को हार गई है, लेकिन उसके एक खिलाड़ी ने 9 साल बाद शानदार कमबैक किया है। यह खिलाड़ी आईपीएल के दौरान रेव पार्टी में ड्रग्स लेते पकड़ा गया था, जिसके बाद इसने धर्म परिवर्तन कर शादी भी की थी।
बता दें कि ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल हैं। पार्नेल ने 2011 के आईपीएल में डेब्यू किया था। आईपीएल के चौथे सीजन में वेन पार्नेल पुणे वॉरियर्स का हिस्सा थे। उस दौरान करो या मरो के एक मैच में पुणे को हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच के बाद पार्नेल भारतीय प्लेयर राहुल शर्मा के साथ एक रेव पार्टी में पुलिस द्वारा पकड़े गए थे।
ड्रग्स टेस्ट में पाए गए थे पॉजिटिव
पुलिस ने दोनों क्रिकेटर्स का ड्रग्स टेस्ट कराया और फिर छोड़ दिया। इसके बाद दोनों के ड्रग्स टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। फिर दोनों ने अपनी सफाई में बताया कि उन्हें तो किसी ने बर्थडे पार्टी में बुलाया था। रेव पार्टी की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उसके बाद से वह आईपीएल के किसी सीजन में शामिल नहीं हुए।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में ही होगा एशिया कप 2023, भारत के सामने झुकने को तैयार हुआ PCB
धर्म परिवर्तन के बाद आएशा से किया निकाह
दरअसल, पार्नेल पहले ईसाई धर्म में आस्था रखते थे, लेकिन अचानक 2011 में उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। उन्होंने ईसाई से इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम वेन डिल्लन पार्नेल से बदलकर वेन वलीद पार्नेल रख लिया। इसके बाद उन्होंने 2016 में आएशा बाकर नामक एक फैशन ब्लॉगर से मस्जिद में निकाह कर लिया।
आईपीएल 2023 में किया शानदार कमबैक
आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी ने चोटिल रीस टॉपले की जगह वेन पार्नेल को बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया। पार्नेल ने अपने पहले ही मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ तीन विकेट लेकर शानदार कमबैक किया है। उन्होंने दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या और आयुष बदोनी को आउट किया है। बता दें कि 2014 के बाद से पार्नेल आईपीएल में खेल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : आरसीबी को हार के बाद लगा बड़ा झटका, इस खिलाड़ी पर लगा भारी भरकम जुर्माना
Published on:
11 Apr 2023 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
