
वेंकटेश अय्यर के शतक पर झूमी शाहरुख खान की बेटी सुहाना
IPL 2023 Suhana khan Venkatesh Iyer : 16 अप्रैल रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को 5 विकेट से हरा दिया। लेकिन मैच हारने के बाद भी कोलकाता के लिए शतक लगाने वाले वेंकटेशा अय्यर आकर्षण का केंद्र रहे। 15 साल बहुत लंबा समय होता है और अगर इतने लंबे इंतजार के बाद कोई काम पूरा हो तो उसका सेलिब्रेशन भी कमाल का होता हैम ऐसा ही कुछ दिखा कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में जहां पूरे 15 साल बाद केकेआर के तरफ से सेंचुरी लगी।
जिसे लगाया अय्यर ने। शतक लगाने के बाद अय्यर ने शानदार सेलिब्रेशन किया और इस वक्त जब कैमरा घूमा तो केकेआर के मालिक शाहरुख खान की बेटी सुहाना काफी खुश दिखीं। वह बहुत जोर जोर से चिल्लाकर अय्यर हौसला अफजाई कर रही थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें की, अब तक 10 टीमें कोलकत्ता के खिलाफ शतक लगा चुकी है लेकिन केकेआर के तरफ से लगाया गया यह दूसरा शतक है।
वेंकटेश ने शानदार बैटिंग से लूटा महफिल
इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे वेंकटेश अय्यर ने अर्जुन तेंदुलकर के गेंद पर चौका और सिक्स लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। फिर कैमरून ग्रीन की गेंद को छह रन के लिए भेजी। इसके बाद जॉनसन को लगातार दो छक्के मारे, जिसके बाद उनका स्कोर 50 के पार हुआ। युवा गेंदबाज रितिक शौकीन की गेंद पर चौका जड़ केवल 23 गेंदों में उन्होंने अपना 50 रन पूरा किया और शार्दुल ठाकुर के साथ 50 रन की साझेदारी निभाई।
इसके बाद भी उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और जॉनसन की गेंद पर 1 रन लेकर 49 गेंदों में अपना पहला t20 शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के तुरंत बाद अय्यर आउट हो गए। उन्होंने 51 गेंद में 104 रन बनाए। जिसमें 6 चौके और 9 छक्के शामिल थे।
यह भी पढ़ें : सैमसन ने बता दिया हेटमायर को सबसे ज्यादा क्या पसंद है, गुजरात हो हराने के बाद गरजे संजू
शतक लगाने के बाद अय्यर बोले
बहुत अच्छा लग रहा है। मुंबई आना और खेल खेलना हमेशा सबसे खास होता है। सेंचुरी लगाना बेहद खास होता है। मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाज इस टोटल का बचाव करेंगे। मैं टीम के लिए खेलना चाहता हूं। अगर मैं छठे ओवर में क्रीज पर होता हूं तो मैं 16वें ओवर के बारे में नहीं सोचूंगा। मैं प्रेजेंट कंडीशन पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करता हूं, ज्यादा आगे की नहीं सोचता।
यह भी पढ़ें : धीमी पारी खेलने के लिए मशहूर केएल राहुल ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड, हासिल की बड़ी उपलब्धि
Published on:
17 Apr 2023 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
