
IPL 2024 , Record-Breaking Viewership: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां संस्करण खेला जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी यह टूर्नामेंट कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रहा है। लीग के पहले 10 मैचों में रिकॉर्ड व्यूअरशिप देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले 10 मैचों का टेलीविजन पर सीधे प्रसारण का 35 करोड़ लोगों ने आनंद लिया जो एक रिकॉर्ड है।
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कॉउंसिल (BARC) के अनुसार महामारी के दौरान खेले गए सीज़न सहित लीग के पिछले 16 सीजन में यह सबसे अधिक है। टीवी पर ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर डिजनी स्टार ने बताया कि टूर्नामेंट का कुल 'वॉचटाइम' 8028 करोड़ मिनट रहा जो पिछले साल से 20 फीसदी अधिक है।
टूर्नामेंट के 17वें सीज़न की मैच रेटिंग भी पिछले संस्करण की तुलना में 22 फीसदी बढ़ी है। 8 से 14 अप्रैल के बीच प्रतिद्वंद्विता सप्ताह के साथ, ब्रॉडकास्टर टूर्नामेंट की चर्चा को और भी ऊपर ले जाने के लिए तैयार है। डिज़्नी स्टार के खेल प्रमुख, संजोग गुप्ता ने कहा, 'डिज़्नी स्टार ने 17वें सीज़न की शुरुआत वहीं से की है, जहां पिछले साल इसे छोड़ा था, और प्रशंसक-केंद्रित पहलों को दोगुना कर दिया है, जो टूर्नामेंट के लिए जुनून और प्रशंसकों को प्रेरित करना चाहते हैं। अटूट समर्थन और प्रशंसकों और दर्शकों से मिला प्यार टीवी पर आईपीएल की समग्र क्षमता के साथ-साथ इसके आगे बढ़ने की क्षमता में स्टार स्पोर्ट्स के विश्वास की पुष्टि है।'
Published on:
04 Apr 2024 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
