CSK vs GT Pitch Report and Weather Update: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में आज 26 मार्च को 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ये मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। अपने शुरुआती मैच जीतने वाली ये दोनों टीमें ही अपने विजयी अभियान जारी रखने के इरादे से उतरेंगी। सीएसके की कप्तानी जहां युवा ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे तो वहीं, जीटी की कमान युवा शुभमन गिल के हाथों में होगी। आइये इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले जानते हैं एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और चेन्नई में मौसम कैसा रहेगा।