दरअसल, पंजाब किंग्स ने आरसीबी के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने 49 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। जब कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे, उसी समय सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया। एक फैन अचानक मैदान में घुसा और सीधे कोहली के पैरों में गिर गया। उसके पीछे एक सुरक्षाकमी भी दौड़कर आया। उसने फैन को उठाया, लेकिन वह कोहली से लिपट गया। इसके बाद दूसरा गार्ड आया और फिर उस दर्शक को बाहर ले जाया गया।