11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब के खिलाफ जीत के बाद अनुष्का और अपने बच्‍चों से बात करते दिखे विराट कोहली

पंजाब किंग्‍स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों के साथ वीडियो कॉल करते नजर आए। इस दौरान कोहली के एक्सप्रेशन देखकर साफ लग रहा था कि वह पत्‍नी से बात करते हुए अपने बच्चों को खिला रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Oct 2024, 2:44 PM IST

virat_kohli_video_call.jpg

आईपीएल 2024 के छठे मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्‍स के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की है। इस मैच के बाद विराट कोहली ने मैदान पर अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से वीडियो कॉल पर बात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो साफ देखा जा सकता है कि कोहली पत्नी के साथ अपने बच्चों से भी बात कर रहे हैं और बातों - बातों में उन्‍हें खिला भी रहे हैं। बता दें कि आरसीबी के सलामी बल्‍लेबाज विराट कोहली ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के लिए उन्‍हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।


बता दें कि विराट कोहली जनवरी 2024 के बाद क्रिकेट के मैदान पर आईपीएल 2024 में नजर आए हैं। फरवरी में अपने दूसरे बच्चे के जन्‍म के चलते उन्‍होंने दो महीने का ब्रेक लिया था। उन्‍होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह अभी अपने परिवार को काफी मिस कर रहे हैं।

6 अप्रैल के बाद कर सकते हैं मुलाकात

पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करने के बात जब वह वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे तो अलग-अलग एक्सप्रेशन दे रहे थे। कभी वह किस करते तो कभी ऐसा लगता कि वह वह अपने बच्‍चों को खिलाने का प्रयास कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह फिलहाल अपने परिवार को मिस करेंगे, क्‍योंकि अभी तक भी अनुष्का शर्मा के स्‍वदेश लौटने की पुष्टि नहीं हुई है। अगर वह मुंबई में हैं तो कोहली उनसे 6 अप्रैल के बाद मुलाकात कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली ने IPL में रचा इतिहास, सुरेश रैना को पछाड़कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

11 अप्रैल को मुंबई में मैच

आरसीबी के आगामी दो मुकाबलों के लिए फिलहाल विराट कोहली बेंगलुरु में हैं। आईपीएल 2024 में आरसीबी का 5वां मैच 6 अप्रैल को जयपुर में होगा। इसके बाद 11 अप्रैल को मुंबई में मैच है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर अनुष्का शर्मा बच्‍चों के साथ मुंबई आ गई हैं तो कोहली मुंबई में अपने परिवार से मुलाकात कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : IPL सुरक्षा में भारी चूक, मैदान में घुसा दर्शक और लिपट गया कोहली से, देखें वायरल वीडियो