8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: चकनाचूर हुआ 17 साल का रिकॉर्ड, शुभमन और साई सुदर्शन ने शतक ठोक लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 59वें मुकाबले में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 210 रन की साझेदारी की और अपना अपना शतक पूरा किया।

2 min read
Google source verification
Shubman Gill and Sai Sudarshan

IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में 13 शतक लगने का रिकॉर्ड आज बन गया। इससे पहले 2023 में 13 और 2022 में 8 शतक लगे थे। शुभमन गिल और साई सुदर्शन के शतक की बदौलत आज आईपीएल के 17 सालों के इतिहास में नया अध्याय लिखा गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बचाने उतरी गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 231 रन बनाए। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने इस मुकाबले में आईपीएल इतिहास के पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की, जिसकी बदौलत टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 232 रन का लक्ष्य रखा।

गुजरात के दोनों ओपनर्स ने जड़ा शतक

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पारी की धमाकेदार शुरुआत की और पहले 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 58 रन जोड़ लिए। इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने अपना अपना अर्धशतक पूरा किया। चेन्नई के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे और दूसरी ओर गुजरात के ओनर्स रनों का अंबार लगाते गए। दोनों ने अपना अपना शतक भी पूरा कर लिया।

पहले विकेट के लिए इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी

चेन्नई को पहली सफलता 210 के स्कोर पर मिली जब साई सुदर्शन 51 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 103 रन बनाकर आउट हुए। 213 के स्कोर पर शुभमन गिल भी आउट हो गए। उन्होंने 55 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। दोनों ने आईपीएल इतिहास की पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। यह किसी भी विकेट के लिए इतिहास ती चौथी सबसे बड़ी साझेदारी भी रही। इससे पहले 2022 में राहुल और डिकॉक ने भी पहले विकेट के लिए 210 रन की साझेदारी की थी।

गिल और सुदर्शन ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

शुभमन गिल का आईपीएल में यह छठा शतक भी है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। विराट कोहली के नाम 9 शतक हैं तो रोहिस शर्मा ने 8, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव 6-6 शतक लगा चुके हैं। इस दोनों के शतक से एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक भी बन गए हैं। साल 2023 में 12 शतक लगे थे तो 2022 में 8 और 2016 में 7 शतक लगे थे।

ये भी पढ़ें: भारत को जीतना है वर्ल्ड कप तो इन 11 खिलाड़ियों पर करना होगा भरोसा!