7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: एबी डी विलियर्स ने धोनी को बताया ‘डीजल इंजन’, संन्यास पर कही ये बात

एबी डी विलियर्स का मानना है कि धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स एक बार खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी। उन्होंने कहा कि धोनी डीजल इंजन की तरह लगता है जो कभी खत्म नहीं होता। वह दौड़ता रहता है।

2 min read
Google source verification
ab_de_ms_.jpg

MS Dhoni, Indian Premier league 2024: पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। पिछले कुछ सीजन से उनके संन्यास को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। मगर 42 साल के धोनी एक के बाद एक सीजन खेलते जा रहे हैं। ऐसे में क्या 2024 धोनी के आईपीएल करियर का आखिरी सीजन होगा? इसको लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने एक बयान दिया है।

आईपीएल के 17वे सीजन का पहला मुक़ाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले एबी डी विलियर्स ने कहा कि धोनी की टीम एक बार खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी। अपने यूट्यूब चैनल पर डी विलियर्स ने कहा, 'पिछले साल धोनी के संन्यास को लेकर बहुत अफवाहें उड़ीं थीं। लेकिन वे इस सीजन में एक बार फिर खेलते हुए दिखाई देंगे। क्या यह उनका अंतिम सीजन होगा? कोई नहीं जानता।'

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ने आगे कहा, ' धोनी एक डीजल इंजन की तरह हैं जो कभी खत्म नहीं होता। वह दौड़ते रहते हैं। क्या अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं, क्या अविश्वसनीय कप्तान हैं। चेन्नई बहुत मजबूत टीम है और इस सीजन भी वह कमाल करेगी। उनके पास धोनी जैसा कप्तान है, स्टीफन फ्लेमिंग जैसा कोच है और जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।'

यह भी पढ़ें : IPL 2024 में नहीं दिखेंगे ये खिलाड़ी; इंग्लैंड के चार क्रिकेटरों ने फ्रेंचाइजी को दिया धोखा, कुछ हुए चोटिल

बता दें धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उसके बाद से वे सिर्फ आईपीएल खेल रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इसके अलावा 2013 में टीम ने आईसीसी चॅम्पियन्स ट्रॉफी भी जीती थी।