
पिछले कुछ दिनों से देशभर के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली है और कई शहरों में बारिश भी हुई है। ऐसे में शनिवार को होने वाले आईपीएल 2024 के 27वें मुकाबले पर भी इसका असर पड़ सकता है। चंडीगढ़ के मुल्लंपुर स्टेडियम में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स की टीम पंजाब किंग्सा का सामना करेगी। दोनों टीमों के पोजिशन में काफी अंतर है। पंजाब किंग्स सिर्फ 2 मैच जीत पाई है और वह 8वें स्थान पर है तो राजस्थान रॉयल्स 5 में से 4 मैच जीतकर पहले स्थान पर बनी हुई है।
ऐसे में पंजाब किंग्स के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है और अगर मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया तो पंजाब को प्लेऑफ्स की रेस में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम जा रहे हैं तो मौसम का हाल पहले जान लें। Wether.com की रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ में शनिवार की रात 9 बजे हंल्की बुंदाबांदी हो सकती है। जितनी रात होती, उनती बारिश की संभावना बढ़ती जाएगी। 10 बजे रात को यहां 17 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मैदान में बादल छाए रहेंगे।
IPL 2024 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल, केशव महाराज, रोवमैन पॉवेल, तनुष कोटियन, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, नांद्रे बर्गर, आबिद मुश्ताक, संदीप शर्मा, टॉम कोहलर-कैडमोर, डोनोवन फरेरा और कुणाल सिंह राठौड़।
IPL 2024 के लिए पंजाब किंग्स की टीम
शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, सिकंदर रजा, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, तनय त्यागराजन, राहुल चाहर, ऋषि धवन, विधाथ कावेरप्पा, रिले रोसौव, हरप्रीत सिंह भाटिया, क्रिस वोक्स, लियाम लिविंगस्टन, अथर्व तायदे, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी और विश्वनाथ सिंह।
Updated on:
13 Apr 2024 02:15 pm
Published on:
12 Apr 2024 08:47 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
