2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हार्दिक के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद शुभमन गिल बने गुजरात टाइटंस के नए कप्तान

Shubaman Gill New Captain of Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस को आईपीएल की ट्रॉफी जिताने वाले हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने ट्रेड करते हुए टीम में शामिल कर लिया है। इसके बाद अब गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को नया कप्‍तान बनाने का ऐलान भी कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
gujrat-titans.jpg

Shubaman Gill New Captain of Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2022 का खिताब जिताने वाले हार्दिक पंड्या को आईपीएल रिटेंशन के बाद मुंबई इंडियंस ने ट्रेड किया है। जिसके चलते गुजरात टाइटंस के नए कप्‍तान को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया था। इसी बीच अब गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी ने शुभमन गिल को कप्‍तान बनाने का ऐलान कर दिया है। गुजरात टाइटंस ने इसकी जानकारी एक्‍स पर पोस्‍ट के माध्‍यम से दी है।


दरअसल, आईपीएल रिटेंशन की सूची जारी करते हुए गुजरात टाइटंस ने टीम के कप्‍तान और स्‍टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या को रिटेन किया था, लेकिन उसके कुछ देर बाद ही रविवार रात मुंबई इंडियंस ने पांड्या को ऑल कैश डील के तहत ट्रेड कर लिया। इसके बाद आज गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को टीम का नया कप्‍तान बनाने का ऐलान भी कर दिया है।


ट्रेड किए गए सबसे महंगे खिलाड़ी हार्दिक पांड्या

आईपीएल 2024 ऑक्शन से पूर्व मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करने के लिए ट्रेड किया है। उन्‍हें गुजरात टाइटंस ने 15 करोड़ रुपए में खरीदा था। अगर मुंबई इंडियंस पांड्या को सीधे खरीदती तो ऑक्‍शन के समय उनके पर्स में पैसा नहीं बचता। इस कारण मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन को आरसीबी के साथ ऑल कैश डील के तहत ट्रेड किया है।

गुजरात टाइटंस के रिटेन खिलाड़ी

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे, अभिनव सदारंगानी, मोहित शर्मा, नूर अहमद, साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, विजय शंकर, जयंत यादव, ऋद्धिमान साहा।

मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी

रोहित शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, तिलक वर्मा, जेसन बेहरनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कुमार कार्तिकेय सिंह, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड), आकाश मधवाल, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, टिम डेविड, विष्णु विनोद, हार्दिक पंड्या (ट्रेड)।

Story Loader