
Indian Premier League 2025 Live Streaming: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, जियो के मौजूदा और नए ग्राहक 299 रुपये या इससे अधिक के प्लान के जरिए जियोहॉटस्टार पर मुफ्त इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैचों का आनंद उठा सकेंगे।
इस अनलिमिटेड क्रिकेट ऑफर में ग्राहकों को टीवी/मोबाइल पर 90-दिन का मुफ्त जियोहॉटस्टार सब्स्क्रिप्शन मिलेगा और वो भी 4के क्वालिटी में। यानी ग्राहक 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल क्रिकेट सीजन का मुफ्त में आनंद उठा सकेंगे। जियो हॉटस्टार पैक 22 मार्च 2025 यानी आईपीएल क्रिकेट सीज़न के शुरुआती मैच के दिन से 90 दिनों की अवधि के लिए वैद्य होगा।
इसके साथ ही जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर का मुफ्त ट्रायल कनेक्शन भी मिलेगा। अल्ट्रा-फ़ास्ट इंटरनेट का मुफ्त ट्रायल कनेक्शन 50 दिनों तक फ्री रहेगा। ग्राहक 4के में क्रिकेट देखने के बेहतरीन अनुभव के साथ शानदार होम एंटरटेनमेंट का लाभ भी उठा सकेंगे। इस मुफ्त ट्रायल कनेक्शन के साथ 800 से अधिक टीवी चैनल, 11 से अधिक ओटीटी ऐप, अनलिमिटेड वाईफाई भी मिलेगा।
ऑफर का फायदा 17 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच ले सकेंगे। इस ऑफर के लिए मौजूदा जियो सिम उपयोगकर्ता को कम से कम 299 रुपये वाला रिचार्ज कराना होगा। वहीं नए जियो सिम ग्राहकों को भी 299 रुपये या उससे अधिक वाले प्लान वाला नया जियो सिम लेना होगा। जिन ग्राहकों ने 17 मार्च से पहले रिचार्ज करा लिया है, वे भी 100 रुपये का ऐड-ऑन पैक लेकर ऑफर का लाभ ले सकेंगे
Updated on:
17 Mar 2025, 3:32 PM IST
Published on:
17 Mar 2025, 3:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.