
GT vs DC: IPL 2025 का 35वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 19 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3ः30 बजे खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) टीम का नेतृत्व शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की बागडोर अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में हैं। दोनों टीमें मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। तभी तो IPL 2023 की चैंपियन गुजरात टाइटंस जहां 6 मैच में 4 जीत और 2 हार के साथ तालिका में दूसरे पायदान पर है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स 6 मैच में 5 जीत और 1 हार के साथ टॉप पर है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद क्रिकेट प्रशंसक कर रहे हैं।
IPL में अब तक गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 5 बार भिड़ंत हुई है। इन मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा गुजरात टाइटंस पर भारी रहा है। गुजरात टाइटंस ने जहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2 मैच में जीत हासिल की है, वहीं उसे 3 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच आखिरी बार भिड़ंत पिछले सीजन में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुई थी, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से शिकस्त दी थी।
वहीं, आईपीएल में अब तक गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 बार टक्कर हुई है। इन दोनों ही मुकाबलों में गुजरात टाइटंस को अपने घर में दिल्ली कैपिटल्स से मात मिली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहली बार दोनों टीमों की भिड़ंत 2 मई 2023 को हुई थी, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 5 रन से हराया था। दोनों टीमों की भिड़ंत इसी मैदान पर दूसरी बार 17 अप्रैल 2024 को हुई थी, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 67 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मात दी थी।
गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान (उप-कप्तान), अनुज रावत (विकेट-कीपर), अरशद खान, जोस बटलर, गेराल्ड कोएत्जी, गुरनूर बरार, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, महिपाल लोमरोर, प्रसिद्ध कृष्णा, कागिसो रबाडा, शेरफेन रदरफोर्ड, साई किशोर, एम शाहरुख खान, इशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वासिंगटन सुंदर, जयंत यादव।
दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल (कप्तान), फॉफ डू प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, जैक फ्रेजर मैकगर्क, कुलदीप यादव, अजय मंडल, मानवंथ कुमार, मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, टी- नटराजन, विपराज निगम, केएल राहुल, समीर रिजवी, मोहित शर्मा, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय
Updated on:
18 Apr 2025 06:39 pm
Published on:
18 Apr 2025 06:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
