4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2025: सीजन की खराब शुरुआत के बाद ‘कमबैक’ करने में चैम्पियन है मुंबई इंडियंस, राजस्थान को हरा 17वीं बार बनाया यह रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में तीन बार ऐसे मौके आए हैं जब एमआई ने एक सीजन में लगातार छह जीत हासिल की। उन्होंने सबसे पहले सीजन 2008 में ऐसा किया था। इसके बाद सीजन 2017 में भी उन्होंने ऐसा ही किया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 02, 2025

Mumbai Indians, Indian premier league 2025: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार छठी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही मुंबई ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में मुंबई ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 100 रनों के बड़े अंतर से मात दी।

लगातार छठी जीत, इतिहास में तीसरी बार

आईपीएल के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब मुंबई इंडियंस ने एक ही सीजन में लगातार छह मैच जीते हैं। मौजूदा सीजन में भी शुरुआती कुछ मुकाबलों में हार के बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की है।

-आईपीएल 2008
-आईपीएल 2017
-आईपीएल 2025

जब-जब 5+ मैच जीते, फाइनल जरूर पहुंचे

दिलचस्प तथ्य यह है कि जब भी मुंबई ने किसी भी सीजन में लगातार 5 या उससे अधिक जीत दर्ज की है, तब-तब वे (सीजन 2008 को छोड़कर) फाइनल में जरूर पहुंचे हैं। यह ट्रेंड मौजूदा सीजन के लिए भी फैंस को उम्मीदों से भर देता है।

200+ स्कोर के बाद 100% जीत का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 217 रन बनाए। यह 17वीं बार है जब टीम ने 200 से अधिक का स्कोर बनाया और उसे सफलतापूर्वक डिफेंड किया। खास बात यह है कि 200+ स्कोर बनाने के बाद मुंबई ने एक भी मैच नहीं हारा, यानी 100% जीत का रिकॉर्ड कायम रखा है।

एमआई की तीसरी सबसे बड़ी जीत

राजस्थान पर 100 रनों की यह जीत मुंबई इंडियंस की आईपीएल इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी जीत है:

-2017: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 146 रन से जीत
-2018: कोलकाता नाइट राइडर्स को 102 रन से हराया
-2025: राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से हराया

अंक तालिका में टॉप पर मुंबई

11 मुकाबलों में 7 जीत और बेहतर नेट रन रेट के चलते मुंबई इंडियंस फिलहाल अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के भी 14 अंक हैं, लेकिन रन रेट के आधार पर मुंबई शीर्ष पर है। पूरे सीजन में मुंबई एकमात्र टीम है जिसका नेट रन रेट +1 से ऊपर है।